{"_id":"5ef61ee98ebc3e42ad368590","slug":"police-caught-1400-liters-of-alcohol-at-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बटाला में 1400 लीटर शराब पुलिस ने पकड़ी, महिला और एक व्यक्ति हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: बटाला में 1400 लीटर शराब पुलिस ने पकड़ी, महिला और एक व्यक्ति हिरासत में
Fri, 26 Jun 2020 09:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
बटाला में पकड़े गए अल्कोहल के कैन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आबकारी विभाग की स्पेशल टीम ने शुक्रवार को नई आबादी उमरपुरा स्थित एक निर्माणाधीन घर में 1400 लीटर अल्कोहल समेत महिला और उसके साथी को हिरासत में लिया है। एक्साइज विभाग आरोपियों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापे मार रही है।
विज्ञापन
आबकारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर नई आबादी उमरपुरा इलाके में एक निर्माणाधीन घर पर दबिश दी गई। घर से प्लास्टिक के 40 कैन से 1400 लीटर अल्कोहल मिली। घर मालकिन और उसके साथी को पकड़ा गया। महिला का पति और देवर दोनों अल्कोहल से नकली शराब तैयार कर बेचते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: छह साल की उम्र, सामने हुईं पांच हत्याएं, रात भर लाशों संग लेटी रही मासूम
विज्ञापन
यह पहले गांव शामपुरा में रहकर शराब की तस्करी करते थे। थाना सिविल लाइन के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि महिला की निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।