{"_id":"629752444d073c2fdf11451c","slug":"police-brought-gangster-saraj-mintoo-on-production-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर सारज मिंटू को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, हत्यारों को हथियार और कार मुहैया कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर सारज मिंटू को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, हत्यारों को हथियार और कार मुहैया कराने का आरोप
Wed, 01 Jun 2022 05:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 05:20 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक इस पर आरोप है कि इसने मूसेवाल की हत्या में शार्प शूटरों को हथियार और कार मुहैया करवाई थी। इस हत्याकांड में मानसा पुलिस की गिरफ्त में भाऊ ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड मामले में गैंगस्टर सारज मिंटू को बुधवार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के दाहिने हाथ कहे जाने वाले सारज मिंटू की गिरफ्तारी के लिए बुधवार सुबह मानसा पुलिस अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर अमृतसर की केंद्रीय जेल पहुंची।
विज्ञापन
गैंगस्टर की गिरफ्तार के बाद भारी सुरक्षा के बीच मानसा पुलिस मिंटू को लेकर रवाना हुई। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी बड़े पुलिस अधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। गौर हो कि साल 2017 में गैंगस्टर सारज मिंटू ने बटाला रोड इलाका में एक हिंदू नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब पुलिस ने इसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए पांच लाख रुपये का इनाम भी रखा था। इसके खिलाफ पहले से आधा दर्जन केस दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी जालंधर से हुई थी। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के दाहिने हाथ कहे जाने वाले गैंगस्टर सारज मिंटू को भारी सुरक्षा के बीच जेल में रखा गया था। अब सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए जाने के बाद एक बार फिर यह गैंगस्टर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इस पर आरोप है कि इसने मूसेवाल की हत्या में शार्प शूटरों को हथियार और कार मुहैया करवाई थी। इस हत्याकांड में मानसा पुलिस की गिरफ्त में भाऊ ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया है। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।