गुरदासपुर पुलिस को बड़ी सफलता: श्रीनगर से लाई 18 किलो हेरोइन पकड़ी, महिला समेत तीन तस्करों को दबोचा
इस ड्रग रैकेट का सरगना मनदीप सिंह धालीवाल है, जो हेरोइन मंगवाने और सप्लाई करने का काम करता है। वह अमेरिका से यह ड्रग रैकेट चला रहा है। आरोपी कुलदीप सिंह काला के खिलाफ पहले भी अलग-अलग धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर जिला पुलिस ने गुरुवार को 18 किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीनगर से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे। एसएसपी दयामा हरीश कुमार ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने शुगर मिल पनियाड़ में नाका लगाया था। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार की संदेह के आधार पर जांच की गई। गाड़ी में विक्रमजीत सिंह विक्की निवासी धर्मगढ़ (संगरूर), संदीप कौर उर्फ हरमन निवासी मीमसा, धूरी (संगरूर) और कुलदीप सिंह काला निवासी भीखी (मानसा) सवार थे।
गाड़ी की तलाशी के दौरान 18 किलो हेरोइन बरामद की गई। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस ड्रग रैकेट का सरगना मनदीप सिंह धालीवाल है, जो हेरोइन मंगवाने और सप्लाई करने का काम करता है। वह अमेरिका से यह ड्रग रैकेट चला रहा है। आरोपी कुलदीप सिंह काला के खिलाफ पहले भी अलग-अलग धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं।
आरोपियों का रिमांड हासिल करके और पूछताछ की जाएगी। आरोपी विक्रमतीज और कुलदीप ने 2017 में लुधियाना में एक शराब फर्म में हिस्सेदारी में काम शुरू किया था और संगरूर में शराब सप्लाई किया करते थे। इसी दौरान विक्रमजीत की मुलाकात संदीप कौर से हुई थी।
अमेरिका में बैठे मनदीप के इशारे पर कर रहे थे तस्करी
कुछ दिन पहले अमेरिका में बैठे सरगना मनदीप सिंह धालीवाल ने विक्रमजीत को श्रीनगर जाने को कहा। वह 23 जुलाई को कुलदीप और संदीप कौर के साथ स्विफ्ट डिजायर से श्रीनगर रवाना हुआ। 25 जुलाई को मनदीप ने विक्रमजीत को अमेरिका से व्हाट्सएप कॉल की और बताया कि उसका एक आदमी उससे मिलने आएगा।
दोपहर को एक व्यक्ति मनदीप का नाम लेकर उसके पास पहुंचा और विक्रम की कार ले गया। दो घंटे बाद वह कार लौटा गया। 26 को तीनों श्रीनगर से रवाना हुए। जब वह पठानकोट पहुंचे तो मनदीप ने उसे फोन करके जालंधर के बजाय अमृतसर पहुंचने को कहा। अमृतसर जाते समय दीनानगर में एसएसपी आदित्य वारियर व नारकोटिक्स के डीएसपी सुखपाल सिंह ने नाके पर गाड़ी रोकी और 17 पैकेट हेरोइन के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया।