{"_id":"63999b53f49c0c04c875f779","slug":"police-arrested-three-in-cloth-merchant-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नकोदर में कपड़ा व्यापारी और सुरक्षाकर्मी की हत्या का केस सुलझा, पुलिस ने तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: नकोदर में कपड़ा व्यापारी और सुरक्षाकर्मी की हत्या का केस सुलझा, पुलिस ने तीन को दबोचा
Wed, 14 Dec 2022 03:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 03:16 PM IST
सार
बीते बुधवार को नकोदर सिटी थाने से महज 300 मीटर दूर पांच गैंगस्टरों ने रंगदारी न देने पर 39 वर्षीय कपड़ा व्यापारी भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला और उनके गनमैन मनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर जिले के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या मामले में तीन शूटरों को जालंधर सीआईए ने सोमवार रात बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने फोन पर जानकारी दी है कि उक्त घटना के बाद लगातार जालंधर पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीप, विशु और जसकरण ने अपने साथी अमरीक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि तीन शूटर दीप, विशु और जसकरण बठिंडा में छिपे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जालंधर सीआईए स्टाफ ने बठिंडा पुलिस के साथ संपर्क साधकर आरोपी दीप, विशु और जसकरण को सोमवार रात बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। जालंधर सीआईए उक्त तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई और वहीं पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमरीक सिंह है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमों ने बठिंडा के गांव रामुवाला व मुक्तसर और मोगा जिले में कई जगह पर दबिश दी।
विज्ञापन
बता दें कि बीते बुधवार को नकोदर सिटी थाने से महज 300 मीटर दूर पांच गैंगस्टरों ने रंगदारी न देने पर 39 वर्षीय कपड़ा व्यापारी भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला और उनके गनमैन मनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।