{"_id":"62af762ddd37002a2916a43b","slug":"police-arrested-gangster-lawrence-bishnoi-classmate-and-another-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में बड़ी सफलता: पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहपाठी समेत एक अन्य को दबोचा, दो पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में बड़ी सफलता: पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहपाठी समेत एक अन्य को दबोचा, दो पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद
Mon, 20 Jun 2022 12:50 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:50 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक आरोपी बलदेव और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई साथ पढ़ाते थे और दोनों की अच्छी दोस्ती थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी बलदेव के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ पढ़ने वाले उसके साथी समेत दो आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से दो पिस्तौल और 11 कारतूस मिले हैं। आरोपियों की पहचान बलदेव चौधरी और अंकित शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बलदेव चौधरी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है और अंकित बलदेव का साथी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीआईए टू के प्रभारी इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि थाना मोती नगर में ट्रांसपोर्टर से एक लूट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बलदेव चौधरी और अंकित शर्मा इस लूट में शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलदेव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर अंकित को घंटाघर चौक के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी बलदेव और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई साथ पढ़ाते थे और दोनों की अच्छी दोस्ती थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी बलदेव के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। अब पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि आरोपी बलदेव चौधरी लॉरेंस बिश्नोई का कितना करीबी था और लॉरेंस के जेल में बंद होने के बाद वह उसके संपर्क में कैसे रहता था।
विज्ञापन