फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested couple in child theft case in Ludhiana

चोरी हुआ बच्चा बरामद: 12 घंटे में पुलिस ने दंपती को दबोचा, पांच लाख रुपये में हुआ था सौदा, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Mon, 17 Apr 2023 09:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 09:04 PM IST
सार

पुलिस ने सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे जांच की तो महिला उसमें बच्चे के साथ कैद हो गई। बाइक पर बच्चे को ले जाते भी दिखे। पुलिस ने बाइक का नंबर पता लगाया और आरोपियों तक पहुंची। आरोपी बच्चे को घर पर लेकर बैठे थे।

विज्ञापन
Police arrested couple in child theft case in Ludhiana
परिजनों को बच्चा सौंपते पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह संधू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के सिविल अस्पताल के मदर्स एंड चाइल्ड अस्पताल के वार्ड से बच्चा चोरी करने के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में बच्चा चोरी करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपती ने पांच लाख रुपये में बच्चे का सौदा भी किसी से तय कर रखा था। आने वाले एक दो दिन में बच्चा आगे बेच दिया जाना था। 

विज्ञापन


पुलिस ने दंपती को उनके घर भामियां कलां से गिरफ्तार किया है। बच्चा चोरी करने वाली महिला खुद भी निजी अस्पताल में काम करती है। पुलिस ने इस मामले में प्रीति और उसके पति साहिल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बच्चा चोरी करने के लिए अपनी नाबालिग बेटी का इस्तेमाल किया। उसकी बीमार का बहाना बना अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद बच्चा चोरी कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह संधू ने बताया कि आरोपी महिला प्रीति खुद एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसका पति मजदूरी करता है और भामियां कलां इलाके में किराये पर रहते हैं। आरोपी प्रीति ने और उसके पति ने सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी करने की पूरी योजना बनाई थी। आरोपियों ने नाबालिग बेटी का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेटी के बीमार होने का बहाना बनाया और देर रात को नाबालिग बेटी को अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इसके बाद आरोपी इधर-उधर घूमते रहे और स्टाफ नर्स को गुमराह कर वार्ड में चली गई। इसी दौरान आरोपी प्रीति शबनम के पास गई और वहां बात करने लगी। वह बच्चे को खिलाने के बहाने वहां से लेकर निकल गई। इतना ही नहीं कुछ समय अस्पताल में ही रुके और चेक किया कि कहीं शोर तो नहीं मच गया। जब कुछ देर तक कोई शोर नहीं था तो आरोपी अपनी बाइक से सीधे घर पहुंचे।


सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस 
पुलिस ने सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे जांच की तो महिला उसमें बच्चे के साथ कैद हो गई। बाइक पर बच्चे को ले जाते भी दिखे। पुलिस ने बाइक का नंबर पता लगाया और आरोपियों तक पहुंची। आरोपी बच्चे को घर पर लेकर बैठे थे। सूत्र बताते है कि आरोपी प्रीति को अस्पताल में ही कोई मिला था, जिसने बच्चा खरीदने की बात कही थी। पांच लाख रुपये का झांसा दिया था। एक-दो दिन तक बच्चे को प्रीति को ही संभालना था और इसके बाद खरीदार बच्चे को ले जाता। पुलिस अब जांच में जुटी है कि बच्चा किसे खरीदना था और इससे पहले भी कोई बच्चा चोरी तो नहीं किया गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed