फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PNB Bank Robbery Case, Reward on Criminal Clue

इस आदमी का सुराग दीजिए, 10 लाख इनाम पाइए

Mon, 17 Nov 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 17 Nov 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
PNB Bank Robbery Case, Reward on Criminal Clue

गोहाना के पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में सुरंग बनाकर करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना के बाद से सिर्फ इस आरोपी को छोड़कर अन्य सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


बैंक में सुरंग बना लॉकर तोड़कर करोड़ों के जेवरात चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपियों में एक राजेश कटवाल की धरपकड़ के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राजेश का सुराग देने वाले को पुलिस ने 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी है। डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी को हर हाल में काबू किया जाएगा। बता दें कि गांव कटवाल निवासी राजेश का रिकॉर्ड आपराधिक रहा है। 18 जुलाई, 2011 में गांव कथूरा के बुजुर्गों की पेंशन के 24 लाख लेकर भागने के मामले में वह करीब डेढ़ माह तक फरार रहा था। हालांकि बाद में मामले में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी को वर्ष 2009 में हिमाचल के सोलन में पुलिस ने पांच किलो चरस सहित गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये है पूरा मामला

PNB Bank Robbery Case, Reward on Criminal Clue

26 अक्तूबर की रात को किसी समय गोहाना के पुराने बस स्टैंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में सुरंग बनाकर करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम में मौजूद 77 लॉकर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था।

इस मामले में मैनेजर सतीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने लगभग सभी आरोपियों को काबू कर लिया है, लेकिन राजेश अभी भी फरार चल रहा है।

38,500 रुपये किए बरामद
एसआईटी शाखा, सोनीपत पुलिस ने बैंक में सुरंग बनाकर करोड़ों के आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी की निशानदेही पर 38,500 रुपये और बरामद कर लिए हैं।

जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी सतीश की निशानदेही पर 38,500 रुपये को एचडीएफसी बैंक गोहाना की शाखा से बरामद कर लिया है। यह रकम सतीश ने किश्त के रूप में चोरी की गई नकदी से जमा कराई थी।

कई टीमें जुटी हैं आरोपी की तलाश में

PNB Bank Robbery Case, Reward on Criminal Clue

आरोपी राजेश की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। इसमें स्पेशल टीम के इंचार्ज डीएसपी राहुल देव, डीएसपी गोहाना राजीव सिंह, एसआईटी इंचार्ज रतन सिंह, सीआईए इंचार्ज कंवल सिंह की टीम शामिल है। राजेश के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस ने नंबर भी जारी किए हैं।

डीजीपी कार्यालय के फोन नंबर 0172-2587529, 2583281, 2740239, 2587900 से 2587909, आईजी रोहतक रेंज के फोन नंबर 01262-228223, 228224 और 228204, पुलिस अधीक्षक सोनीपत कार्यालय के फोन नंबर 0130-2222906, 2222907, 2222903, डीएसपी गोहाना के मोबाइल नंबर 8053882304, एसआईटी सोनीपत इंचार्ज के नंबर 8053882411, सीआईए सोनीपत इंचार्ज के नंबर 8053882310 पर दी जा सकती है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed