फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PMO Asked for Detailed Report of Rohtak Gangrape Case

रोहतक गैंगरेप की मोदी दरबार में गूंज, रिपोर्ट तलब

Tue, 10 Feb 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 10 Feb 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
PMO Asked for Detailed Report of Rohtak Gangrape Case

रोहतक के निर्भया कांड से हरियाणा सरकार हिल गई है। मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। रविवार को पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों ने रोहतक में डेरा डाल दिया है। एडीजीपी एलओ अकील मोहम्मद ने रोहतक पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। वारदात के 96 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ हैवानों तक नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन


एडीजी मोहम्मद का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संभावना है कि सोमवार को डीजीपी यशपाल सिंघल भी रोहतक का दौरा करेंगे। इस बीच रोहतक रेंज के साथ साथ अलग-अलग जिलों से साइबर एक्सपर्ट और क्राइम इंवेस्टिगेशन स्पेशलिस्ट को रोहतक बुला लिया गया है।
विज्ञापन


इलाके की कांबिंग भी कराई गई। घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में हाथ की हड्डी मिली है, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

पीएमओ ने मांगी पूरे मामले की रिपोर्ट

PMO Asked for Detailed Report of Rohtak Gangrape Case

मामले को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी प्रदेश सरकार से जानकारी मांगी है। बहूअकबरपुर गांव में घटनास्थल पर पहुंचे एडीजीपी एलओ अकील मोहम्मद ने जांच के लिए कुछ अलग टिप्स भी दिए। एसपी ने मौके पर मिले शव के फोटो भी दिखाए। पुलिस ने शहर में पोस्टर चस्पा करवाए हैं ताकि उनके पास सूचनाएं पहुंच सके।

इस दौरान उनके साथ आईजी रोहतक रेंज आलोक राय, डीआईजी विवेक शर्मा, एसपी शशांक आनंद, एसआईटी प्रमुख डीएसपी अमित भाटिया, डीएसपी हेडक्वार्टर विजय पाल और फरीदाबाद से पहुंचे डीएसपी राजेश फौगाट और उनकी टीम मौजूद रही।

हरियाणा पुलिस एडीजीपी क्राइम अकील मोहम्मद ने बताया कि नेपाली युवती से दुष्कर्म व हत्या मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर यह साबित हुआ कि युवती के साथ जघन्य अपराध हुआ है। 

आरोपियों के सुराग को अफसरों ने खंगाले खेत

PMO Asked for Detailed Report of Rohtak Gangrape Case

नेपाली युवती की रेप के बाद जघन्य हत्या मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस दरिंदों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस वैज्ञानिक तकनीक के साथ पुराना तरीका भी अपना रही है। पुलिस की 11 टीमें अलग-अलग दिशाओं में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। हरेक टीम प्रत्येक दो घंटे में अपनी कार्रवाई के बारे में एसपी को अपडेट कर रही है।

प्रदेश पुलिस में साइबर एक्सपर्ट माने जाने वाले डीआईजी क्राइम विवेक शर्मा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उनको रोहतक बुला लिया गया है। मालूम हो कि वे रोहतक के पूर्व एसपी भी रहे हैं। साथ ही डीएसपी राजेश फौगाट भी शहर पहुंच गए हैं। जिला पुलिस के सैकड़ों जवानों ने रविवार को मौका-ए-वारदात से दो किलोमीटर की परिधि के खेतों को खंगाला।

पैदल और गाड़ी सवार पुलिसकर्मी हरेक कोने में पहुंचे लेकिन कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा। इस बीच पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ भी की जा रही है लेकिन अभी कुछ हाथ नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed