{"_id":"6580493cd926a75600074ad5","slug":"pitbull-dog-attacks-woman-in-ludhiana-of-punjab-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: लुधियाना में पिटबुल ने महिला पर किया हमला, लाठियां बरसाते रहे लोग, 15 मिनट तक नहीं छोड़ी बाजू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: लुधियाना में पिटबुल ने महिला पर किया हमला, लाठियां बरसाते रहे लोग, 15 मिनट तक नहीं छोड़ी बाजू
Mon, 18 Dec 2023 07:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Dec 2023 07:02 PM IST
सार
पिटबुल के मालिक कपिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसका कुत्ता इतना खूंखार हो गया है। अभी उसकी उम्र 16 साल की हुई है। महिला ने हाथ में काले रंग का लिफाफा पकड़ा था। अचानक से कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते को सभी टीके लगवाए हैं लेकिन अब वह कुत्ते को छोड़ देंगे।
विज्ञापन
पिटबुल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में पिटबुल कुत्ते का आतंक देखने को मिला। यहां के किदवई नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। कुत्ते ने करीब 15 मिनट तक महिला की बाजू को जबड़े में दबाकर रखा। महिला खूब चिल्लाती रही। मगर किसी ने उसे छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद लोगों ने हिम्मत दिखा कुत्ते पर लाठी से हमला किया। मगर पिटबुल ने 15 मिनट तक महिला की बाजू को पकड़ रखा था। कुत्ते के छोड़ने पर महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी पहचान रितू के रुप में हुई है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह बैंक से घर लौट रही थी। दोपहर करीब एक बजे जब वह गली से गुजर रही थी तभी एक घर से पिटबुल कुत्ता बाहर निकला। उसने आते ही बाजू पकड़ ली। महिला के चीखने-चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लाठी से कुत्ते पर कई वार किए लेकिन उसने नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
कुत्ते ने महिला को जमीन पर गिराकर नोचने लगा। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को कुत्ते से छुड़वाया। इसके बात महिला का पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रितू ने कहा कि कपिल नाम के युवक का ये कुत्ता है। कपिल के घर का दरवाजा खुला तो अचानक से कुत्ता बाहर निकला और धावा बोल दिया। वहीं पिटबुल के मालिक कपिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसका कुत्ता इतना खूंखार हो गया है। अभी उसकी उम्र 16 साल की हुई है। महिला ने हाथ में काले रंग का लिफाफा पकड़ा था। अचानक से कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते को सभी टीके लगवाए हैं लेकिन अब वह कुत्ते को छोड़ देंगे।