{"_id":"65004c7c8dfb7b70d107e36e","slug":"phd-girl-student-died-in-road-accident-in-bathinda-of-punjab-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: सड़क हादसे में पीएचडी छात्रा की मौत, सहेली गंभीर, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: सड़क हादसे में पीएचडी छात्रा की मौत, सहेली गंभीर, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर
Tue, 12 Sep 2023 05:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:08 PM IST
सार
रजनीश स्वामी ने बताया कि उसकी बहन साक्षी स्वामी बठिंडा की सेट्रल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही थी। 10 सितंबर को साक्षी अपनी सहेली बिलकिस फातिमा के साथ स्कूटी से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बहन की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 29 वर्षीय बहन साक्षी स्वामी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव घुद्दा स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रही 29 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर यूनिवर्सिटी जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में थाना नंदगढ़ पुलिस ने मृतक छात्रा के भाई की शिकायत पर आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना नंदगढ़ पुलिस को रजनीश स्वामी निवासी लुधियाना ने बताया कि उसकी 29 वर्षीय बहन साक्षी स्वामी बठिंडा की सेट्रल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही थी। 10 सितंबर को बहन साक्षी अपनी सहेली बिलकिस फातिमा के साथ स्कूटी से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आरोपी मधरमिंदर सिंह निवासी गांव अबल खुराना ने तेज रफ्तार कार से बहन की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 29 वर्षीय बहन साक्षी स्वामी की मौत हो गई जबकि सहेली घायल हो गई।
विज्ञापन
उधर, थाना नथाना पुलिस को गांव कल्याण सुक्खा निवासी गुरतेज सिंह ने शिकायत दी है कि बीती आठ सितंबर को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बज्जोआना जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन