{"_id":"5ec9032e1d518e02cc3b9de5","slug":"petrol-pump-dealership-fraud-gang-arrest-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः पेट्रोल पंप की डीलरशिप के नाम पर ठगने वाले गिरोह पकड़ा, एक करोड़ की ठगी कबूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः पेट्रोल पंप की डीलरशिप के नाम पर ठगने वाले गिरोह पकड़ा, एक करोड़ की ठगी कबूली
Sat, 23 May 2020 04:34 PM IST
खुशबू गोयल
अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 May 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वेबसाइट बनाकर पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक इंटर स्टेट गिरोह का मोहाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने इस गिरोह के करीब पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो यूपी और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान आसिफ खान निवासी कंटोनमेंट झांसी यूपी, महिंदर सिंह निवासी कवीर कालोनी ग्वालियर मध्यप्रदेश, ब्रहम प्रकाश शुक्ला, जतिंदर सिंह व आकाश सिंह निवासी हमीरपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि गिरोह के मेंबर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि उनकी टीम की यह बड़ी सफलता है। उन्होंने सारी टीम को बधाई दी। वहीं, उन्होंने कहा कि जल्दी गिरोह से बड़े खुलासे होंगे।

ऐसे करते थे ठगी
एसपी इन्वेस्टिगेशन हरमनदीप सिंह हंस और डीएसपी साइबर क्राइम रूपिंदरदीप कौर ने बताया कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। यह मध्यप्रदेश, बंगलुरू, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर और कर्नाटक में भी सक्रिय था।
गिरोह पेट्रोप पंप की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन विज्ञापन देता था। लोग जब विज्ञापन देखते थे तो उनसे जाली एकाउंट में पैसे डलवा लेते थे। लोगों का विश्वास बना रहे ऐसे में फोन पर लगातार संपर्क में रहते थे। उन्हें जाली अप्रूवल लैटर व अन्य लाइसेंस भेज देते थे। जब लोग ठगी का शिकार हो जाते थे, तो यह धीरे से अपना फोन बंद कर देते थे।
गाड़ी से लेकर यह सामान हुआ बरामद
मोहाली पुलिस ने आरोपियों से चार लाख 90 हजार रुपये की नकदी, एक स्कार्पियो गाड़ी, दो लैपटॉप व इस काम के लिए प्रयोग किए गए कई मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों के विभिन्न बैंकों में 21 खाते हैं।