{"_id":"60698509854a474c2a0a4307","slug":"person-commits-suicide-by-drinking-acid-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक अंत : ससुरालवालों ने पत्नी को नहीं भेजा तो पति ने तेजाब पीकर जान दी, 11 मार्च को हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक अंत : ससुरालवालों ने पत्नी को नहीं भेजा तो पति ने तेजाब पीकर जान दी, 11 मार्च को हुई थी शादी
Sun, 04 Apr 2021 02:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी एक युवक ने पत्नी से बात नहीं कराने व वापस नहीं भेजने पर तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मार्च में दिल्ली निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन उसे वापस ससुराल नहीं भेज रहे थे। युवक के पिता ने पुत्रवधू के परिजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शिकायत में गुरुग्राम के गांव राजपुरा निवासी शिवनारायण ने बताया कि वह वर्तमान में परिवार के साथ मोहल्ला बंजारवाड़ा में किराये पर रहते हैं। उसके बेटे प्रदीप ने 11 मार्चको दिल्ली कैंट के पुरानी नांगल निवासी युवती के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 14 मार्च को युवती के फूफा, भाई व दो अन्य लोग उसके भाई रामपाल व गांव के सरपंच विक्रम सिंह को साथ लेकर बंजारवाड़ा स्थित मकान पर आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवती के पिता बहुत बीमार है। उन्होंने विश्वास कर पत्नी को उनके साथ भेज दिया। दो दिन बाद ही परिजनों ने युवती का मोबाइल छीन लिया और प्रदीप से बात भी नहीं करने दी। आरोपी प्रदीप के साथ अभद्रता से बात करने लगे। 24 मार्च को युवती के भाई ने उन्हें सदर थाना दिल्ली कैंट में बुलाया।
विज्ञापन
आरोपियों ने धमकी देकर उनसे लिखवा लिया कि युवती को वह न तो दोबारा फोन करेगा और न ही मिलेगा। इसके बाद वह वापस रेवाड़ी लौट आया। पत्नी से बिछुड़ने के सदमे के कारण प्रदीप ने 30 मार्च को तेजाब पी लिया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में प्रदीप का उपचार चल रहा था, जहां दो अप्रैल को उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।