फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patwari takes bribe, video viral

कैमरे के सामने ही रिश्वत लेने लगा ये पटवारी, वीडियो वायरल

Fri, 12 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Fri, 12 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
patwari takes bribe, video viral
रिश्वत लेते कैमरे पर पकड़ा गया पटवारी
बेरोजगार युवक सेे जाति सर्टिफिकेट बनवाने के लिए रिपोर्ट करने बदले राजस्व पटवारी की ओर से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके आधार पर डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम निहाल सिंह वाला से रिपोर्ट लेने बाद पटवारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


 रणिया निवासी सुरजीत सिंह को अपने बच्चे के लिए नौकरी के लिए जाति सर्टिफिकेट की जरूरत थी। पीड़ित निहाल सिंह वाला कोर्ट स्थित पटवारखाने में जाति सर्टिफिकेट बनवाने वाली फाइल लेकर पटवारी मलकीत सिंह से रिपोर्ट करवाने गया, इस पर पटवारी ने उससे दो सौ रुपये की कथित रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

दो सौ रुपये देने के बाद हस्ताक्षर कर दिए

patwari takes bribe, video viral
रिश्वत लेते कैमरे पर पकड़ा गया पटवारी - फोटो : अमर उजाला
उसकी ओर से पैसे न होने एवं बेरोजगार कहने पर उक्त पटवारी ने फाइल चला कर मारी, फिर सुरजीत सिंह की ओर से दो सौ रुपये देने के बाद हस्ताक्षर कर दिए। इस दौरान सुरजीत सिंह ने इस घटना की वीडियो रिकार्डिंग भी कर ली, जो कि वायरल हो गई। इसमें पटवारी पैसे मांगता फिर पैसे लेने के बाद अच्छी तरह कार्रवाई करता दिखाया गया है।

सुरजीत सिंह निवासी रणिया ने बताया कि वह डीसी मोगा को मिल कर आए हैं। उन्होंने पटवारी मलकीत सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया। डिप्टी कमिश्नर प्रवीन कुमार थिंद ने इस मामले को गंभीरता से लेते एसडीएम निहाल सिंह वाला से रिपोर्ट लेने बाद पटवारी को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed