{"_id":"6481edeeb05935d8e50a14e5","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-in-rohtak-of-haryana-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रिश्वत लेते महम का हलका पटवारी गिरफ्तार, अदालत में विजिलेंस ने किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: रिश्वत लेते महम का हलका पटवारी गिरफ्तार, अदालत में विजिलेंस ने किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Thu, 08 Jun 2023 08:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:36 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने पटवारी से हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली। विजिलेंस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का केस दर्ज कर दबिश दी। इसके महम में बाईपास स्थित ढाबे पर दबिश देकर आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महम के हलका पटवारी को विजिलेंस ने इंतकाल चढ़ाने की एवज में ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया। आठ दिन में विजिलेंस की जिले में दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 31 मई को निगम के एटीपी समेत तीन आरोपियों को 10 लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विजिलेंस के मुताबिक गिरावड़ गांव निवासी पवन ने बुधवार को शिकायत दी थी कि उसके पिता का 2021 में देहांत हो गया था। उसने अपनी खेवट नंबर 292 का इंतकाल मां राजेश, बहन पूनम व प्रमिला और खुद के नाम कराने की अर्जी दी। बाद में पता चला कि खेवट का इंतकाल नहीं हो सका है। उसने हलका पटवारी संजीत नेहरा से संपर्क किया। पटवारी ने तीन हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
उसने रिश्वत की राशि कम करने को कहा। पटवारी बोला कि 400-500 रुपये कम दे देना। शिकायतकर्ता ने पटवारी से हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली। विजिलेंस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का केस दर्ज कर दबिश दी। इसके महम में बाईपास स्थित ढाबे पर दबिश देकर आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी को ढाई हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। सुमित कुमार, डीएसपी विजिलेंस।