{"_id":"6585c0d881200d121204f183","slug":"patwari-and-his-son-arrested-for-taking-bribe-in-punjab-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पटवारी और उसका बेटा 11000 रुपये रिश्वत लेते काबू, टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बाद एक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: पटवारी और उसका बेटा 11000 रुपये रिश्वत लेते काबू, टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बाद एक्शन
Fri, 22 Dec 2023 10:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:33 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पिता की करीब 10 एकड़ (81 कनाल) जमीन के मालकी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करके उसके चाचे के पुत्रों को उनकी कृषि योग्य जमीन का सह-मालिक बना दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को तहसील पट्टी के राजस्व हलका कीड़ियां के सेवामुक्त पटवारी रमेश चंद्र और उसके पुत्र विशाल शर्मा को दो किस्तों में 11000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ यह मुकदमा गांव कीड़ियां जिला तरनतारन के निवासी सकत्तर सिंह द्वारा ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर दर्ज करवाई शिकायत की पड़ताल के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई है कि पटवारी और उसके बेटे विशाल ने शिकायतकर्ता से कृषि योग्य जमीन की मालकी संबंधी राजस्व माल रिकॉर्ड में दुरुस्ती करने के बदले दो किस्तों में 11,000 रुपये की रिश्वत ली है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पिता की करीब 10 एकड़ (81 कनाल) जमीन के मालकी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करके उसके चाचे के पुत्रों को उनकी कृषि योग्य जमीन का सह-मालिक बना दिया था। जब उसने इस संबंध में पटवारी को शिकायत की तो आरोपी पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड ठीक करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पटवारी ने मौके पर ही 1000 रुपये ले लिए और 10,000 रुपये और रिश्वत के तौर पर देने को कहा।
विज्ञापन
पड़ताल के दौरान यह सिद्ध हुआ कि आरोपी पटवारी ने 29 सितंबर 2017 को कस्बा हरीके में हरदेव सिंह सुनार की दुकान पर अपने लड़के विशाल शर्मा द्वारा 10,000 रुपये लिए थे। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में केस दर्ज किया गया है।