{"_id":"5944e0b14f1c1be60e8b456c","slug":"patna-girl-sold-two-times-in-bhiwani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए काम दिलाने के बहाने कैसी हरकतें करते हैं लोग, बच कर रहें लड़कियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए काम दिलाने के बहाने कैसी हरकतें करते हैं लोग, बच कर रहें लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
लड़की को बेचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कोई काम दिलाने की बात करे तो उससे बचकर रहें। कहीं ऐसा न हो कि इस लड़की की तरह पछताएं और खून के आंसू रोते रह जाएं। मामला हरियाणा के भिवानी में सामने आया। बिहार के पटना जिले के गांव की एक मां-बेटी को काम दिलाने के बहाने भिवानी लाकर बेटी को शादी के नाम पर दो बार बेचा गया।
लड़की ने अपने गांव जाने की जिद की तो युवक उसे लेकर कोर्ट पहुंचा। जिसके बाद सारा मामला साफ हुआ। महिला ने बताया कि उसने अपने बीमार पति के इलाज के लिए एक से 30 हजार रुपये लिए थे। उक्त व्यक्ति ने ही उसकी बेटी की दो शादियां करवाई।

बीमार पति के इलाज के लिए पैसे चाहिए थे
लड़की को बेचा
पटना के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति बीमार है और इलाज चल रहा है। इलाज के चक्कर में कर्ज हो गया। एक व्यक्ति ने कहा कि तुम्हें और तुम्हारी बेटी को भिवानी में काम दिला देंगे और वह उन्हें भिवानी ले आया। यहां कुछ दिन एक भट्ठे पर ईंट पथाई का काम दिलाया।
फिर उसकी बेटी की पुराना बस स्टैंड के नजदीक के एक युवक के साथ रुपये लेकर शादी कर दी। बाद में करीब करीब 13 दिन पहले जगत कॉलोनी के एक युवक के साथ शादी करवा दी। लड़की ने बताया कि उसकी जबरन शादी की गई। जबरदस्ती शादी के लिए हां करवाई गई।

70 हजार रुपये देकर फंस गए
लड़की को बेचा
शादी करने वाले युवक ने बताया कि गरीब परिवार समझकर लड़की से शादी की। खर्च के लिए 70 हजार रुपये भी दिए। उस समय लड़की और उसकी मां ने कुछ नहीं बताया और शादी हो गई। 13 दिन बाद अब लड़की अपने घर जाने की जिद कर रही है। वह यहां नहीं रहना चाहती।
आयु पर भी संशय
मामले में अभी पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है। लड़की और उसकी मां लड़की की उम्र 19 वर्ष बता रहे हैं, मगर लड़की को देखने से वह 15-16 वर्ष की लग रही है। जब आधार कार्ड व अन्य कागजात की इंटरनेट पर जांच की तो सारी जानकारी झूठी निकली।