{"_id":"5821c5214f1c1bc932b380cb","slug":"patiala-girl-raped-by-facebook-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार, अंजाम ऐसा होगा ये युवती ने सोचा न था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार, अंजाम ऐसा होगा ये युवती ने सोचा न था
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 08 Nov 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार परवान पर चढ़ने लगा। लेकिन इसका अंजाम खौफनाक होगा, ये युवती ने सोचा नहीं था। घटना पंजाब के पटियाला की है।
पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर मिलने के लिए बहाने आया और कोई नशीली चीज पिलाकर रेप कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित नाबालिगा के बयान पर आरोपी नौजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि 17 साल की नाबालिग पटियाला के लीला भवन में आईलेट्स की कोचिंग लेने आती थी। फेसबुक पर उसकी आरोपी नौजवान जगसीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी झाड़ो पती थाना लोंगोवाल जिला संगरूर से दोस्ती हो गई।

जूस में नशीली चीज पिलाकर उठाया फायदा
Facebook
- फोटो : Demo Pic
आरोपी पांच नवंबर को नाबालिगा को मिलने के लिए लीला भवन में पहुंच गया और मुलाकात के दौरान उसे जूस में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई और आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसे किसी खेतों में बने मोटर वाले कोठे में ले गया और कमरे में बंदी बनाकर सारी रात दुराचार करता रहा।
सुबह वह उसे वापस लीला भवन चौक में छोड़ गया। जाते समय आरोपी ने नाबालिगा को रेप के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। लेकिन पीडित नाबालिगा ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में परिवार वालों को बताया और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने पीडिता के बयान पर आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।