फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pathankot Businessman Dead Body Found in Damtal Mountains

पत्नी को डिनर बनाकर रखने को कहकर घर से गया आढ़ती, सवेरे पहाड़ियों में मिला शव

Sat, 06 Oct 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sat, 06 Oct 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Pathankot Businessman Dead Body Found in Damtal Mountains
dead body - फोटो : डेमो
पत्नी को डिनर बनाकर रखने की बात कहकर शुक्रवार रात गए फ्रूट बेचने वाले मॉडल टाउन निवासी अशोक कुमार का शव शनिवार सुबह डमटाल की पहाड़ियों पर मिला। अशोक के पेट, छाती, बाजू और सिर पर घाव थे। परिवार का कहना है कि अशोक का कत्ल किया गया है। हिमाचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूरपुर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया। अशोक कुमार की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


अशोक सब्जी मंडी में सब्जी, फ्रूट का कारोबार करता था। मृतक की बड़ी बेटी सुनीता ने पिता के कत्ल का आरोप अपने पति पर लगाया है। सुनीता का कहना है कि चार दिन पहले ही पति ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी सुलेखा ने बताया कि अशोक के पेट, छाती, बाजू और सिर पर गहरे घाव थे। छाती पर कई वार किए जाने से अंतड़ियां तक बाहर निकल चुकी थी।
विज्ञापन


जांच करने पहुंचे नूरपुर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल किसी पर भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार ऐसा लगता है कि किसी ने कत्ल करने के बाद शव पहाड़ी से नीचे फेंका है। जहां अशोक की लाश मिली वहां किसी तरह के झगड़े या खींचतान के निशान नहीं मिले हैं। अशोक का रात भर इंतजार करने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के कुछ लड़के ढूंढते-2 डमटाल पहुंचे। वहां सैर कर रहे बुुजुर्ग ने बताया कि पहाड़ी के पास एक व्यक्ति औंधे मुंह गिरा पड़ा है। लड़कों ने देखा तो अशोक ही निकला। वह उसे जिंदा समझकर घर ले आए। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 2 को सूचना दी। एएसआई ने मौका देख हिमाचल का एरिया बताया तो नूरपुर पुलिस मॉडल टाउन स्थित अशोक के घर पहुंची।


बेटी बोली, पति ने सुपारी देकर पिता को मरवाया      
बेटी सुनीता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने कई महीने पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। उसकी भी 3 बेटियां हैं। पति हमेशा उसके पिता को जान से मारने की धमकियां देता था। सुनीता ने बताया कि ससुराल परिवार ने कई बार उसेे भी जान से मारने की कोशिश की। चार दिन पहले पति ने कहा था कि तेरे पिता को मरवाने के लिए जिंदगी भर की कमाई खर्च कर दूंगा पर उसे जिंदा नहीं छोड़ूंगा। बेटी ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed