फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pastor accused raped with women arrested from Delhi airport

विदेश ले जाने का झांसा देकर पादरी ने किया रेप, पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Updated Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
 Pastor accused raped with women arrested from Delhi airport
सांकेतिक तस्वीर
बुधवार देर रात पुलिस ने एक पादरी को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एक महिला को विदेश ले जाने के नाम पर रेप करने और नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने के आरोप हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान बजिंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जो पेशे से पादरी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अप्रैल 2018 में पादरी समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। 
विज्ञापन


सेठी ढाबा पर पीड़िता की आरोपी से हुई मुलाकात
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से पंजाब के जिला होशियारपुर की रहने वाली है। वह यहां एक निजी कंपनी में जॉब करती थी और अकसर खाना खाने के लिए सेठी ढाबे पर आती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात बजिंदर सिंह से हुई। बजिंदर सिंह ने खुद को पादरी बताया। वह गांव छत में लोगों की मीटिंग करवाता था। उसकी बातों में आकर उसने भी गांव छत आना-जाना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे प्रार्थना आदि करने लगी।  
विज्ञापन


 

फॉरच्यूनर की पिछली सीट पर अपने साथ बैठाकर ले गया चंडीगढ़

 Pastor accused raped with women arrested from Delhi airport
सांकेतिक तस्वीर
शिकायत के अनुसार, बीती 7 सितंबर 2017 को बजिंदर सिंह ने पीड़िता को अपने पासपोर्ट के साथ सेठी ढाबे पर बुलाया। वहां से वह एक फॉरच्यूनर कार में पिछली सीट पर अपने साथ उसे बिठाकर चंडीगढ़ के सेक्टर-63 स्थित हाउसिंग बोर्ड के टावर नंबर-19 में अपने घर पर ले गया। यहां उसने पीड़िता को झांसा दिया कि वह कुछ दिनों बाद यूके (इंग्लैंड) जाने वाला है और उसे भी अपने साथ ले जाएगा।

इस तरह विदेश ले जाने के झांसे में लेकर उसने पीड़िता की बिना सहमति के उससे शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता के साथ आरोपी ने ऐसा कई बार किया। आरोपी पीड़िता को सेठी ढाबा से उठाकर अपने फ्लैट पर ले जाता और शारीरिक संबंध बनाता रहा।  

 

नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई चाय, बाद में अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

 Pastor accused raped with women arrested from Delhi airport
सांकेतिक तस्वीर
शिकायत के अनुसार, एक बार बजिंदर ने उसकी चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बहाने ब्लैकमेल करते हुए वह पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। एक दिन बजिंदर ने पीड़िता से कहा कि उसको अपने साथ विदेश ले जाने के लिए पैसे नहीं हैं। वह अपने जानकार से संपर्क साधकर उन्हें विदेश भेजने के नाम पर पैसे ले। उन पैसों से दोनों विदेश जाकर सेटल हो जाएंगे। पीड़िता ने जब उसकी बात को मानने से इंकार कर दिया तो उसने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। 

जीरकपुर पुलिस थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बजिंदर सिंह समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी में जुटी रही। आरोपी देश से बाहर न जाए, इसलिए लुकआउट नोटिस भी जारी कर देश के सभी एयरपोर्ट को सूचित किया गया था। बुधवार को नामजद आरोपी बजिंदर सिंह इंग्लैंड जाने के लिए जैसे ही दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा, वहां मौजूद एयरपोर्ट अथारिटी ने पुलिस को सूचना दे दी।

इसके बाद जीरकपुर पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई और आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर अपने साथ जीरकपुर ले आई। यहां आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान बाकी आरोपियों का सुराग लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed