फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parents refuse to give complaint of rape case of UIET-PU Student, chandigarh

नशे में कही दुष्कर्म की बात, होश आया तो शिकायत देने से किया मना

Tue, 09 Aug 2016 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Aug 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
parents refuse to give complaint of rape case of UIET-PU Student, chandigarh
rape victim and her car - फोटो : amarujala
सोमवार रात को नशे में धुत जिस कार सवार यूआईईटी की छात्रा ने पांच गाड़ियों को टक्कर मारी थी, मंगलवार को उसने होश आने के बाद दुष्कर्म की शिकायत देने से मना कर दिया। सोमवार रात को परिजनों ने हादसे के बाद आरोप लगाया था कि युवती को पार्टी में शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजन अब कह रहे कि नशे की हालत में लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


विदित रहे कि सोमवार रात को पीयू के यूआईईटी में पढ़ने वाली छात्रा ने शराब के नशे में धुत होकर सेक्टर 45-46 में वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह जब पुलिस लड़की के पास दुष्कर्म के  आरोप पर बयान लेने गई तो छात्रा ने बयान देने से मना कर दिया। वह अपने रेप वाले बयान से मुकर गई। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी पहुंचे थे अस्पताल
रात को जब लड़की के परिजनों ने रेप का आरोप लगाया था तो यूटी पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। चूंकि परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उससे दुष्कर्म थाना सेक्टर-11 क्षेत्र में हुआ है। रेप के आरोप के कारण सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल के लिए युवती को ले जाया गया। जहां खुद डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल, सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल और पीजीआई पुलिस चौकी के इंचार्ज इरम रिजवी पहुंचे थे। इसके बाद देर रात मेडिकल करवाकर लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया था। रात को पुलिस का कहना था कि  लड़की बयान देने की हालत में नहीं है। सुबह बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बात करने से किया इंकार
इस मामले में लड़की के परिजनों के घर जाकर जब उनसे बात करनी चाही और उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। इसी बीच लोगों को टक्कर मारकर घायल करने व वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में लड़की पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जमानत पर छात्रा को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने लिखा है कि छात्रा से शराब की बू आ रही थी।


सुबह जब लड़की के बयान लेने के लिए उसके पास महिला पुलिसकर्मी को भेजा गया तो लड़की व उसके परिजनों ने बयान देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि लड़की ने नशे में उससे दुष्कर्म होने की बात कही थी। वह रेप की कोई शिकायत नहीं देना चाहते।
 राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल, यूटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed