फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panipat rape victim drunk Toilet cleaner, attempt suicide

नाबालिग से 125 से ज्यादा बार दुष्कर्म, अब उठाया ये बड़ा कदम

Mon, 10 Apr 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Panipat rape victim drunk Toilet cleaner, attempt suicide
रेप - फोटो : DEMO Pics
एक नाबालिग से डेढ़ महीने में लगभग 125 बार हवस का शिकार बनाया गया। उसे हवस का शिकार बनाने वालों में पुलिसकर्मी व सफेदपोश भी शामिल थे। उसे अलग-अलग होटलों में ले जाया जाता और हवस का शिकार बनाया जाता। लेकिन सेक्स रैकेट के चंगुल से निकली असम की किशोरी ने शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय में टायलट क्लीनर पी लिया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोरी ने शर्म के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस और अनाथालय प्रबंधन किशोरी के दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगलने की बात कह रहे हैं। बता दें किशोरी ने कई पुलिसकर्मियों पर भी अपने साथ अनैतिक कार्य करने की दावा किया था। थाना मॉडल टाउन पुलिस खानपुर पीजीआई में किशोरी के बयान भी लेने पहुंची। किशोरी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

'पुलिसकर्मियों ने भी दुराचार किया'

Panipat rape victim drunk Toilet cleaner, attempt suicide
रेप - फोटो : DEMO Pics
यह है मामला      
डेढ़ माह पहले असम की गुवाहाटी निवासी एक किशोरी को जितेंद्र और जाटल रोड पर चौधरी अस्पताल के पीछे किराए के मकान में रह रही आरती ने दिल्ली की पीरा गढ़ी से 15 हजार रुपये में खरीदा था। वे किशोरी को बंधक बनाकर अनैतिक कार्य कराते थे। 2 मार्च रविवार की सुबह उनके चंगुल से छूटकर बस अड्डा पुलिस चौकी पहुंच गई थी। वहां पर किशोरी ने पुलिस को सारी आपबीती बताई थी।

उसके बाद थाना महिला पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने इसके बाद आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि जितेंद्र व आरती उससे अनैतिक कार्य कराते थे। पुलिस इस मामले में एक अन्य फरार आरोपी नरेंद्र उर्फ काला की तलाश कर रही है।

किशोरी ने शुक्रवार की रात्रि को पेट में दर्द होने के चलते दवा के धोखे में हार्पिक का सेवन कर लिया। पीड़िता का खानपुर पीजीआई में उपचार चल रहा है। फिलहाल पीड़िता की हालत में सुधार है। किशोरी के बयान ले लिए हैं। फरार आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।      
कृष्ण कुमार, प्रभारी, असंध रोड पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed