फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panipat gangrape case, minor girl killed after rape by two people

पानीपतः लोहड़ी के बहाने बुलाकर 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, गला घोंट कर मारा

Mon, 15 Jan 2018 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jan 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
panipat gangrape case, minor girl killed after rape by two people
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
जींद में छात्रा के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी के बाद पानीपत में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हवस बुझाने के बाद बच्ची को मार दिया गया।
विज्ञापन


ये घिनौना कांड उस जमीन पर अंजाम दिया गया, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस धरती से 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कर झोली फैलाकर देश से बेटियों की भीख मांगी थी।
विज्ञापन


छठी कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची को शनिवार शाम दोनों आरोपियों ने लोहड़ी देने के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया और उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दरिंदों ने बच्ची की मौत के बाद भी दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची को नग्न अवस्था में गांव के वाल्मीकि चौपाल के पास गंदे पानी में फेंक दिया। बच्ची अपनी मां के छोड़ने के बाद नानी के पास रहती थी। मतलौडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कूड़ा डालने के लिए बाहर आई थी बच्ची, बहलाकर ले गए

panipat gangrape case, minor girl killed after rape by two people
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
पुलिस के अनुसार, थाना मतलौडा क्षेत्र की निवासी बच्ची अपने मामा के घर से कूड़ा डालने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान सामाजिक रिश्ते में नाना लगने वाले प्रदीप ने उसे लोहड़ी देने के बहाने अपने घर बुला लिया। प्रदीप ने बच्ची के अंदर आते ही दरवाजा बंद कर लिया। मकान में अंदर बच्ची का रिश्ते में मामा लगने वाला सागर पहले से मौजूद था।

प्रदीप और सागर ने बच्ची के साथ दुराचार किया। दोनों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए बच्ची की उसी की चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद बच्ची को घसीटकर वाल्मीकि चौपाल के पास ले जाकर फेंक दिया। परिवार के लोगों ने बच्ची की देर रात तक तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

परिवार की महिलाएं रविवार सुबह शक के आधार पर चौपाल के पीछे तलाश करने पहुंचीं तो बच्ची गंदे पानी के गड्ढे में आधी अंदर और आधी बाहर नग्न अवस्था में पड़ी मिली। एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी संदीप मलिक, एसएचओ मतलौडा संदीप कुमार व उरलाना कलां चौकी प्रभारी रामेश्वर दत्त मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने एसपी के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद शव को उठाने दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड के बीच एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया।

सीन ऑफ क्राइम के आधार पर फंसते चले गए आरोपी

panipat gangrape case, minor girl killed after rape by two people
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीन ऑफ क्राइम के आधार पर प्रदीप के घर का मौका मुआयना किया तो तस्वीर साफ होती चली गई। पुलिस को बच्ची के कपड़े आरोपी प्रदीप के घर जले हुए मिले और कूड़ा डालने वाला तसला भी मिला। पुलिस को प्रदीप के घर पर खून के निशान भी मिले।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले शराब पी। उसके बाद बच्ची के साथ दुराचार किया। परिजनों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध भी किया। पुलिस ने दोनों के अंडर गारमेंट को जांचा तो दुराचार की पुष्टि विरोध कराने वालों से ही करा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया।

12 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी प्रदीप और सागर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुराचार करने की वारदात को कबूला लिया है। आरोपियों ने बच्ची की हत्या के बाद भी दुराचार किया है।
- संदीप मलिक, डीएसपी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed