{"_id":"a679be3801e377c4f60bc3547e8b113a","slug":"panchkula-attack-mother-son-attack-panchkula-police-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में मां-बेटे पर हमले के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में मां-बेटे पर हमले के छह आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला व उसके पुत्र पर हमलाकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये वारदात सोमवार रात को खड़क मंगोली में हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार रात को घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मुनीष सहगल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में महिला के पति जगबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सेक्टर-7 पुलिस चौकी के प्रभारी जसविंद्र सिंह के मुताबिक शिकायत के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी के अनुसार इनमें शामिल सुनील बंगाला, कार्तिक, प्रदीप सिंह, कल्लूराम, लखन उर्फ डेलू और चरण सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां इन्हें जमानत पर छोड़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सेक्टर छह में दो युवकों ने सेक्टर-7 पुलिस को शिकायत की थी कि चार कारों में सवार होकर आए करीब 12 लोगों ने उन पर हमले का प्रयास किया। वह मुश्किल से जान बचाकर एक कोठी में घुसे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नवीन और सुनील नाम के जिन दो युवकों ने शिकायत की थी वे उपरोक्त मामले के शिकायतकर्ता जगबीर सिंह के नजदीकी रिश्तेदार हैं। जबकि नवीन ने जिन पर आरोप लगाया था उनमें सुनील बंगाला भी शामिल बताया गया था।
हालांकि मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। चौकी प्रभारी के मुताबिक सेक्टर छह में जिस जगह वारदात बताई गई है। वहां के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच की जा रही है।