{"_id":"99ac9b6ae6f3ad5dd574ac6496a6270a","slug":"pakistani-truck-driver-crushed-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी ट्रक ड्राइवर ने भारतीय को कुचला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तानी ट्रक ड्राइवर ने भारतीय को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 28 Apr 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अटारी सीमा पर स्थित आइसीपी में पाकिस्तानी ड्राइवर के ट्रक के नीचे आने से एक भारतीय कुली की मौत हो गई। पुलिस ने पाकिस्तानी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अटारी सीमा पर कुली यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम जिप्सम से भरा एक ट्रक पाकिस्तान से आया।
आईसीपी में कुली रछपाल सिंह ट्रक में से माल उतार रहा था। पाकिस्तानी ड्राइवर अली मोहम्मद ने लापरवाही दिखाते हुए ट्रक को स्टार्ट किया और पीछे की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन
इससे 32 वर्षीय कुली रछपाल सिंह का सिर ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना घरिंडा पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन