फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani terrorist and chief of BTFK Ratandeep Singh arrested

पाक परस्त आतंकी संगठन का सरगना गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर/गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर/गोरखपुर Updated Fri, 19 Sep 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
pakistani terrorist and chief of BTFK Ratandeep Singh arrested

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित

विज्ञापन
भिंडरांवाले टाइगर फोर्स ऑफ खालिस्तान (बीटीएफके) के प्रमुख रतनदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में पिछले समय के दौरान हुई कई आतंकी वारदातों से संबंधित मामलों में वांछित इस आतंकवादी को पूर्वी उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर के पास से गत बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पंजाब पुलिस की 19 सदस्यीय टीम ने अपनी केंद्रीय एजेंसी-स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के सहयोग व उत्तर प्रदेश पुलिस के तालमेल से यह अभियान चलाया और कई दिन गोरखपुर में डेरा डाले रखने के बाद रतनदीप को पकड़ने में सफलता हासिल की। हालांकि चर्चा यह भी है कि रतनदीप को काठमांडू के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद उसे वीरवार को अमृतसर अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पाकिस्तानी पासपोर्ट, पहचान पत्र सहित पकड़ा

pakistani terrorist and chief of BTFK Ratandeep Singh arrested

इस गिरफ्तारी से पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की आईएसआई की एक और कोशिश विफल हो गई है। गत वर्ष पंजाब पुलिस ने अगस्त और सितंबर में ऐसी ही तीन साजिशों को भी बेनकाब किया था।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, पंजाब के एआईजी मनमोहन सिंह के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में रतनदीप ने माना है कि वह फेस्टिवल सीजन में बड़े धमाके करने की उसकी योजना थी। एक बड़ा हिंदू नेता भी उसके निशाने पर था, जिसे पहले से ही पंजाब पुलिस की सुरक्षा प्राप्त है।

एआईजी मनमोहन के अनुसार गिरफ्तारी के वक्त आतंकी रत्नदीप सिंह के पास से उसका पाकिस्तानी पासपोर्ट व हुसैन शेख जाहिद के नाम से वहीं का पहचान पत्र भी बरामद हुआ। उसके कब्जे से 300 रुपये पाकिस्तानी और 11000 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खालिस्तान कमांडो फोर्स, बब्बर खालसा से संबंध

pakistani terrorist and chief of BTFK Ratandeep Singh arrested

शुरुआती दिनों में रतनदीप, खालिस्तान कमांडो फोर्स में था। फिर उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हाथ मिला लिए और इसकी आतंकी गतिविधियों का प्रमुख बन गया। जुलाई 2014 में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बीटीएफके को पुनर्जीवित किया।

इस कड़ी में आईएसआई के तत्कालीन कर्नल शहबाज मिन्हास ने बब्बर खालसा इंटरनेशलन के वधावा सिंह और रत्नदीप सिंह से साझा बैठक की। इसके बाद रतनदीप को बीटीएफके का प्रमख बना दिया गया।

रतनदीप सिंह को काबू करने वाली पुलिस पार्टी में शामिल आठ पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। डीजीपी सुमेध सिंह सैनी उन्हें हेड कांस्टेबल और सहायक सब-इंस्पेक्टर के तौर पर अग्रिम तरक्की दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed