{"_id":"59192c234f1c1b29628b4569","slug":"pakistani-lady-intruder-shot-dead-by-bsf-in-gurdaspur-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSF ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, पाकिस्तानी महिला को मार गिराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BSF ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, पाकिस्तानी महिला को मार गिराया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Mon, 15 May 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता का मामला ठंडा नहीं हुआ, पाकिस्तान की तरफ से फिर से सीजफायर और घुसपैठ होने लगी है। बीएसएफ ने एक और घुसपैठ की कोशिश नाकाम की। इस बार पाकिस्तानी महिला को मार गिराया गया है। महिला की उम्र 60 साल के आसपास बताई जा रही है और वह गुरदासपुर की तरफ से देश में घुसने की कोशिश कर रही थी। घटना सोमवार सुबह 3 बजे के करीब की है।
विज्ञापन
Trending Videos
फेंसिंग के 20 मीटर अंदर तक आ गई थी
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुदासपुर के भरियाल में जब वो महिला आईबी से 60 मीटर अंदर आ गई और आवाज देने पर नहीं रुकी। इतना ही नहीं वह फेंसिंग के 20 मीटर अंदर आ गई तो हालात को देखते हुए बीएसएफ ने गोली मार दी।
बीएसएफ का कहना है कि जिस तरह से सीमा पर हालात हैं उसे देखते हुए कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता। हो सकता है कि महिला की जगह पर आतंकी भी हो सकते थे और अंधेरे में ये पहचान करना काफी मुश्किल था।
बीएसएफ का कहना है कि जिस तरह से सीमा पर हालात हैं उसे देखते हुए कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता। हो सकता है कि महिला की जगह पर आतंकी भी हो सकते थे और अंधेरे में ये पहचान करना काफी मुश्किल था।