फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistan support slogans in central university

केंद्रीय विवि में गूंजे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

Thu, 12 Mar 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Thu, 12 Mar 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
pakistan support slogans in central university

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में वर्ल्ड कप क्रिकेट के एक मुकाबले के बाद कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है।

विज्ञापन


शनिवार को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत पर कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट के बाहर ‘ग्रेट पाकिस्तान’ भी लिखा। इसके विरोध में सोमवार को विवि के विद्यार्थियों ने कुलपति की अनुपस्थिति में प्रोक्टर शारीरिका शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट मैच खेला गया था। इसमें पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 29 रनों से हरा दिया था। पाकिस्तान की जीत पर विश्वविद्यालय के 8-10 छात्रों ने पुरुष छात्रावास में पाकिस्तान की जीत पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने केंविवि के गेट के बाहर ‘ ग्रेट पाकिस्तान’ भी लिखा। सुरक्षा गार्डों ने गेट से उन शब्दों को मिटा दिया। इसके विरोध में सोमवार को केंविवि के विद्यार्थी एकत्रित होकर विवि की प्रोक्टर शारीरिका शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।

आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

pakistan support slogans in central university

छात्रों ने मांग की है कि दो दिन के अंदर मामले में उक्त छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर उक्त आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

शनिवार 7 मार्च को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच खेला गया था। इस दिन विश्वविद्यालय के लगभग सभी छात्र होली की छुट्टी पर अपने-अपने घर चले गए थे। कुछ छात्र छुट्टी के बाद शनिवार तक आ गए थे लेकिन जो उक्त छात्र होस्टल में ही रुके हुए थे। पाकिस्तान मैच जीतने के बाद उक्त छात्रों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

उस समय कुछ अन्य छात्रों ने यह सब देख लिया। उसके बाद यह बात धीरे-धीरे केविवि के सभी विद्यार्थियों में फैल गई। इसको लेकर विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तथा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रोक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा।

यूपी सिन्हा उपकुलपति हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बताया कि अभी वे बाहर हैं। मंगलवार को आकर मामले की तहकीकात की जाएगी और अगर इस तरह की घटना हुई है तो वे आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed