फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation cell caught 348 boxes of alcohol and beer, two arrested

चंडीगढ़: ऑपरेशन सेल ने शराब और बीयर की 348 पेटियां पकड़ीं, दो गिरफ्तार

Sun, 24 May 2020 04:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 May 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Operation cell caught 348 boxes of alcohol and beer, two arrested
सांकेतिक तस्वीर।

ऑपरेशन सेल ने नाकाबंदी के दौरान शहर में दो जगहों से शराब की 113 और बीयर की 235 पेटियां बरामद कीं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी सेक्टर-47सी निवासी अजय कुमार (30) और सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी खरड़ निवासी जरनैल सिंह उर्फ जैला (45) के खिलाफ 61/1/14 एक्ट के तहत मामला दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


ऑपरेशन सेल की डीएसपी रश्मि यादव की अगुवाई में टीम ने बीते शुक्रवार को सेक्टर 26/7 डिवाइडिंग रोड के पास नाका लगाया था। इस दौरान बोलेरो पिकअप गाड़ी वहां से गुजर रही थी। पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस पूछताछ में चालक आनाकानी करने लगा, जिस पर टीम को शक हुआ। 
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें- लालच की इंतहा... मजदूरों के पास नहीं थे पैसे, मकान मालिक ने घर से मंगवाकर भरवाया तीन महीने का किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो शराब की 113 पेटियां मिलीं। इसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब की 73 पेटियां (12 बोतलों की एक पेटी), देसी शराब की 29 पेटियां (12 बोतलों की पेटी), अंग्रेजी शराब की 5 पेटियां (24 बोतलों की पेटी), देसी शराब की 6 पेटियां (48 क्वार्टर की पेटी) शामिल थीं। जब पुलिस ने गाड़ी में लोड शराब की पेटियों का परमिट मांगा तो चालक कोई भी कागजात दिखाने में असफल रहा। 

पूछताछ में सामने आया कि युवक का नाम अजय है और वह अवैध तरीके से शराब को लोड कर किसी को सप्लाई करने जा रहा था। वहीं दूसरे मामले में ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-42 अटावा चौक के पास कैंटर नंबर (सीएच-01बीटी 2859) बीयर की 235 पेटियों के साथ खरड़ निवासी चालक जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि बीयर को अवैध तरीके से सप्लाई किया जाना था। ऑपरेशन सेल की टीम में दोनों ही मामलों में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed