{"_id":"6290b7e73ddaf02dd01c1f95","slug":"one-killed-in-truck-overturning-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: फिल्मी स्टाइल में कैंटर लूटना पड़ा भारी, बेकाबू होकर पलटा, दबने से एक की मौत, दो साथी मौके से भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: फिल्मी स्टाइल में कैंटर लूटना पड़ा भारी, बेकाबू होकर पलटा, दबने से एक की मौत, दो साथी मौके से भागे
Fri, 27 May 2022 05:14 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 May 2022 05:14 PM IST
सार
कैंटर चालक ने थाना कुलगढ़ी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने हरमेश के बयान पर तीन अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में लुटेरों के साथ हादसा हो गया। जीरा कच्चा रोड स्थित गांव डूमनी वाला के पास लुटेरा गिरोह के एक गुर्गा की कैंटर तले दबने से मौत हो गई। हुआ यूं कि बाइक सवार तीन बदमाश फिल्मी स्टाइल में कोयले से लदा कैंटर को लूटने के प्रयास में थे। सड़क पर दौड़ते कैंटर पर एक आरोपी चढ़ गया और चालक से स्टीयरिंग पकड़ लिया। इससे कैंटर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया और आरोपी उसके नीचे दब गया और उसके दोनों साथी बाइक पर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित चालक के बयान पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित कैंटर चालक हरमेश सिंह निवासी गांव सरूप सिंह वाला (गुरुहरसहाए) ने पुलिस बताया कि वह कैंटर पर कच्चा कोयला लादकर अमृतसर से फिरोजपुर आ रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही जीरा कच्चा रोड स्थित गांव डूमनी वाला पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश आए। इनके पास तेजधार हथियार भी थे। आरोपी कहने लगे कि कैंटर का रस्सा खुल गया है और कोयले के बैग गिर रहे हैं। इसी दौरान एक आरोपी उनके कैंटर पर चढ़ गया और चालक से स्टीयरिंग पकड़ लिया। तभी कैंटर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
कैंटर के नीचे दबने से आरोपी की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बाकी के दो आरोपी अपने साथी को छोड़कर बाइक पर वहां से भाग गए। इस संबंध में चालक ने थाना कुलगढ़ी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने हरमेश के बयान पर तीन अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।