फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one kg heroin and one crore drug money seized in ludhiana, smuggler balwinder singh arrests

एक किलो हेरोइन और एक करोड़ की ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार, तीन सगे भाइयों पर केस दर्ज

Mon, 29 Jul 2019 06:19 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 29 Jul 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
one kg heroin and one crore drug money seized in ludhiana, smuggler balwinder singh arrests
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने नामी नशा तस्कर रंजीत सिंह राणा के भाई बलविंदर सिंह को रविवार को पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया है। भोला पुलिस को चकमा देकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक किलो हेरोइन और एक करोड़ दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई पठानकोट के मीरथल से दीनानगर की तरफ जाने वाली रोड पर स्थित मोतला मंड में की है। 

विज्ञापन


मामले में मोहाली के थाना एसटीएफ में तरनतारन के गांव हवेलियां निवासी बलविंदर सिंह बिल्ला (27), उसके भाई जरमनजीत सिंह उर्फ गगनदीप उर्फ भोला और रंजीत सिंह उर्फ राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन

एसटीएफ के आईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों भाई बड़े स्तर पर नशा तस्करी का धंधा करते हैं। तीनों ने मोतला मंड की जमीन पर एक फार्म हाउस बना रखा है। वहां पर तीनों भाई अपने परिवार और बाहरी तस्करों के साथ मिल नशा तस्करी का कारोबार चला रहे हैं। इस पर लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगुवाई में टीम रविवार शाम को फार्म हाउस के पास कच्चे रास्ते पर जा रही थी। 

इसी दौरान आरोपी बलविंदर सिंह और भोला दोनों कार में सवार होकर आ रहे थे। आरोपी भोला कार से ही पुलिस को देख कर गन्ने के खेतों का सहारा लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। बिल्ला को टीम ने काबू कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ड्रग मनी के एक करोड़ रुपये से ऊपर जमीन में दबा रखे हैं। पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार महिंदरपाल सिंह की अगुवाई में जमीन की खुदाई की तो उसके अंदर दो कैनियों में छिपा रखी नकदी बरामद की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed