फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One accused arrested in the firing of DadduMajra in chandigarh

चंडीगढ़ः डड्डूमाजरा में मारपीट और गोलीबारी का एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Tue, 12 Feb 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in the firing of DadduMajra in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

 चंडीगढ़ के गांव डड्डूमाजरा में शराब ठेके के कारिंदों और बाउंसरों से मारपीट के बाद फायरिंग कर फरार हुए आरोपी हमलावरों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी लुधियाना के बड़ी हेबोवाल, जोशी नगर निवासी अमनदीप सिंह (25) है। आरोपी अमनदीप बीए पास करने के बाद फिलहाल आईलेट्स की कोचिंग कर रहा था। पुलिस आरोपी को लुधियाना से पूछताछ के लिए लेकर आई है। पूछताछ में उसके वारदात में शामिल होने की पुष्टि पर थाना मलोया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल अपने तीन अन्य साथियों की पहचान बताई। इन तीनों आरोपी बलदेव, सन्नी और राजू हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमनदीप सिंह ने बताया कि वारदात में फायरिंग बलदेव ने की थी। आरोपी हमलावर वारदात के बाद अपनी फर्जी नंबर पीबी30के-8034 लगी बोलेरो जीप को मौके पर ही छोड़ गए थे। पुलिस जांच में पता लगा कि यह जीप हरियाणा के गुरुग्राम से चोरी की गई थी। यूटी पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमें फरार बलदेव समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 
विज्ञापन


पूरी वारदात शराब के ठेके के समीप की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। गुरदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने करीब सात अज्ञात आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज किया था। मामले में सोमवार को कुछ स्थानीय लोगों ने हमलावरों की धरपकड़ और शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंसरों से हुई थी कहासुनी 
पंजाब निवासी युवक बीते रविवार की रात करीब आठ बजे गांव डड्डूमाजरा की एंट्री पर स्थित ठेके में शराब लेने आए थे। ठेके पर पहले से कुछ स्थानीय बाउंसर खड़े थे। बोलेरो कार सवार युवकों की किसी बात पर बाउंसरों से कहासुनी हो गई और फिर उनके बीच मारपीट हुई। हमलावर वापस कार में बैठकर निकलने लगे लेकिन बाउंसरों और ठेके के कारिंदों ने उन्हें पकड़ने के प्रयास में उनसे खींचतान की। फिर उक्त आरोपी कार से बाहर निकले और करीब पांच राउंड फायर कर डाले। गनीमत रही कि वारदात में किसी की जान नहीं गई। मारपीट में गुरजीत उर्फ गग्गी और रविंदर उर्फ रूबी घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed