फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   on duty ASI beaten by drug smugglers at station

स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे ASI को नंगा कर पीटा

Wed, 06 May 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 06 May 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
on duty ASI beaten by drug smugglers at station

रेलवे पुलिस के जिस अधिकारी के कंधे रात को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, कुछ लोगों ने उसी को स्टेशन पर नंगा कर बुरी तरह पीटा। बाद में वीडियो भी बना ली गई। वारदात हरियाणा के हिसार में घटी। अस्पताल में दाखिल एएसआई ने सुबह मीडिया को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मामले में खास बात है कि एएसआई ने बताया कि करतूत चूरापोस्त तस्करों की है। बाद में उनकी अपनी पुलिस ने जो लिखा, उसमें मामला ट्रेन में हुड़दंगबाजों के मत्थे मढ़ दिया।
विज्ञापन


एएसआई ने यह भी बताया कि यात्रियों की मदद से दो को काबू कर लिया गया है, वहीं मामले के जांच अधिकारी ने किसी की गिरफ्तारी से पल्ला झाड़ लिया। अपने साथ हुई मारपीट से आहत एएसआई ने कहा कि ‘लानत है ऐसी नौकरी पर...इतना बेइज्जत कर दिया’।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार नंगथला निवासी भरत सिंह जीआरपी हिसार में एएसआई के पद पर तैनात है। सोमवार रात को उसकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगी थी। सुबह पौने चार बजे के करीब स्टेशन पर प्लेटफार्म एक पर बैठे कुछ युवकों ने पकड़ लिया। युवकों ने एएसआई भरत सिंह के कपड़े उतरवा लिए और उसी की पुलिस बेल्ट से धुनाई शुरू कर दी।

बकौल एएसआई, उसके साथ करीब आधे घंटे जमकर मारपीट की गई। पूरे वाक्या की फोन में वीडियो भी बनाई। युवक जाते समय उसका मोबाइल फोन, पर्स व वह बेल्ट साथ ले गए, जिससे उसकी पिटाई की गई। स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे छुड़वाया और सूचना रेलवे पुलिस को दी। बाद में भरत सिंह को घायलावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

युवकों ने उसी की पुलिस बेल्ट से नंगा कर बुरी तरह पीटा

on duty ASI beaten by drug smugglers at station

मारपीट के बाद सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में उपचार करा रहे एएसआई भरत सिंह ने मीडिया को खुलकर आपबीती सुनाई। फोटो खिंचवाए और कपड़े उतारकर मारपीट से पड़े चोट के निशान भी दिखाए। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 1 पर शाम से ही कई युवक सामान लिए बैठे थे।

कई ट्रेन गुजरी, लेकिन वे किसी में सवार नहीं हुए। इस बीच एएसआई ने कुछ महिलाओं को ट्रेन में चढ़ाया। सुबह पौने चार बजे के करीब वह प्लेटफार्म पर बैठे युवकों के पास गया। उनको शक हुआ कि कहीं ये चूरापोस्त तस्कर तो नहीं।

वह उनके करीब पहुंचा ही था कि युवकों को शक हो गया कि वह उनके सामान की तलाशी न ले ले। युवकों ने उसको गर्दन से पकड़ा और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसकी बेल्ट से नंगा कर बुरी तरह पीटा। आधे घंटे बाद कुछ यात्रियों ने हस्तक्षेप करते हुए मारपीट करने वाले दो युवकों को काबू कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। भागते समय युवक उसकी सरकारी पुलिस की बेल्ट, पर्स व मोबाइल फोन ले गए।

ट्रेन में हुड़दंगबाजों की करतूत: जांच अधिकारी
जीआरपी के एएसआई भरत सिंह ने मीडिया को मारपीट की जो जानकारी दी, दोपहर बाद पुलिस में मामला दर्ज होने तक उसका रुख बदल गया। जांच कर्मी और एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह 4 बजे ड्यूटी पर तैनात एएसआई भगत सिंह और एसआई सुरेश लुधियाना हिसार ट्रेन की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान एक यात्री उनके पास आया और बोला कि आखिरी डिब्बे में चार पांच युवक शोर-शराबा कर रहे हैं। उसी समय एसआई सुरेश टॉयलेट के लिए चला गया, तो एएसआई भगत सिंह उस डिब्बे में गया। जब उसने उन लड़कों को रोका तो उन्होंने एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसकी वर्दी भी फाड़ डाली।

युवकों ने एएसआई की मोबाइल से क्लिप भी बना ली। शोर शराबा सुनकर एसआई सुरेश भी वहां पहुंच गया। इसी बीच कुछ यात्री भी युवकों के साथ मारपीट करने लगे तो वे मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed