फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old Man found Murdered in Mansa

Mansa Murder: बहू ने प्रेमी संग मिल घर के बाहर सो रहे ससुर को मार डाला, 31 जुलाई को होनी थी रिटायरमेंट

Wed, 24 Jul 2024 07:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 07:46 AM IST
सार

मृतक लाभ सिंह की बहू के एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे। बहू को शक था कि 31 जुलाई को रिटायरमेंट के बाद लाभ सिंह उसके रिश्ते में बाधा बनेगा। इसी को लेकर दोनों ने लाभ सिंह को मार डाला।

विज्ञापन
Old Man found Murdered in Mansa
मामले की जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसा के गांव फुलूवाला डोगरा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर के बाहर सो रहे अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लकड़ी की बाली (कड़ी) बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस कप्तान (इन्वेस्टिगेशन) मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि फुलूवाला डोगरा निवासी लखवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को उसके पिता लाभ सिंह (57) घर के बाहर सोए थे। जब 22 जुलाई की सुबह मां सुखपाल कौर उन्हें उठाने गई तो देखा कि वहां उसके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने शिकायत पर धारा 103, 3 (5) बीएनएस के तहत थाना सिटी बुढलाडा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान आरोपी फुलूवाला डोगरा निवासी अमनदीप कौर, मनदीप सिंह को नामजद करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी मनदीप सिंह उर्फ भूषण से वारदात में प्रयोग किए हथियार लकड़ी की बाली (कड़ी) बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मृतक लाभ सिंह की पुत्रवधू अमनदीप कौर के मनदीप सिंह के साथ अवैध संबंध थे। लाभ सिंह की 31 जुलाई 2024 को एलआईसी से रिटायरमेंट थी। अमनदीप कौर को लगा कि उसका ससुर रिटायरमेंट के बाद उसके व मनदीप सिंह के संबंधों के बीच बाधा बनेगा। यह विघ्न दूर करने के लिए 21 व 22 जुलाई की मध्य रात्रि अमनदीप कौर ने अपने ससुर लाभ सिंह के बाहर सोए होने के बारे में मनदीप सिंह को बता दिया। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed