फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Officer arrested for taking bribe in Karnal

कन्यादान योजना के एक लाख रुपये दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत, 40 हजार लेते एडब्ल्यूओ गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 10:54 PM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Officer arrested for taking bribe in Karnal
प्रतीकात्मक तस्वीर

विजिलेंस की टीम ने बुधवार को पुराने बस स्टैंड के पीछे अटल सेवा केंद्र के समीप 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लेबर डिपार्टमेंट के एडब्ल्यूओ सुरेंद्र सिंह फुलिया को पकड़ लिया। आरोपी विभाग की ओर से कन्यादान योजना के तहत मिलने वाले एक लाख रुपये की फाइल को पास करने के लिये रिश्वत मांग रहा था। 

विज्ञापन


पहले आरोपी ने 50 हजार रुपये मांगे थे फिर 40 हजार रुपये में सहमति होने पर फाइल आगे भेजी। विजिलेंस आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि आरोपी सुरेंद्र सिंह फुलिया जनवरी 2019 में डीडब्ल्यूओ के पद से रिटायर्ड हो चुका है और उसे दोबारा एडब्ल्यूओ के पद पर रखा गया है।
विज्ञापन


राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल मंडल के एसपी श्याम लाल ने बताया कि गांव चुरनी निवासी युवती कविता ने शिकायत दी थी कि गांव कुटेल निवासी उसकी बुआ अंग्रेजो देवी की लड़की कविता की शादी 20 नवंबर 2019 को हुई है। उसकी बुआ ने 17 नवंबर को लेबर डिपार्टमेंट में कन्यादान योजना के लिये आवेदन किया था। योजना के तहत सरकार द्वारा एक लाख रुपया दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कन्यादान के 51 हजार रुपये और वित्तीय सहायता के 50 हजार रुपये। करनाल लेबर डिपार्टमेंट में तैनात सहायक कल्याण अधिकारी सुरेंद्र सिंह फुलिया ने इस फाइल को हेड ऑफिस भेजने के लिये 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। फिर उनकी 40 हजार रुपये में सहमति बनी। आरोपी ने कहा कि 5 दिसंबर को उसने उनकी फाइल हेड ऑफिस भेज दी है, जल्द 40 हजार रुपये लेकर आ जाओ नहीं तो फाइल रद्द करा दूंगा। 

यह बात कविता ने फोन में रिकॉर्ड कर ली। इस आधार पर इंस्पेक्टर कनूप्रिया की अध्यक्षता में एचसी सुरेंद्र, संजीव, रुकमेश की एक टीम का गठन किया गया। पुराने बस स्टैंड के पीछे अटल सेवा केंद्र के समीप जब आरोपी युवती कविता से रिश्वत के 40 हजार रुपये लेने लगा तो पकड़ लिया गया।

युवती की शिकायत मिलते ही इंस्पेक्टर कन्नुप्रिया की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया और आरोपी एडब्ल्यूओ सुरेंद्र को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -श्याम लाल, एसपी, राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed