डीसी के आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी मोहम्मद शाईन के एक महिला अधिकारी के साथ आपत्तिजनक चित्र सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। डीसी ने इन चित्रों को उन्हें बदनाम करने के लिए जालसाजी से तैयार बताते हुए सेक्टर-17 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
मामले की जांच पुलिस के साइबर सेल को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ये चित्र दो दिन से व्हाट्स एप के जरिए एक खास तबके द्वारा शेयर किए जा रहे थे। इनका तेजी से शहर में प्रसार किया जा रहा था।
साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी
शुक्रवार को डीसी की ओर से शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा 468 (जालसाजी), 469 (ठगने के उद्देश्य से जालसाजी और 669 (छवि बिगाड़ने के लिए जालसाजी) और आईटी एक्ट के अनुच्छेद 66, 67 और 71 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आईटी एक्ट के इन प्रावधानों के तहत तीन साल तक की कैद और पांच लाख रुपये तक जुर्माना संभव है। अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई और बिल्डिंग बायलॉज पर सख्ती के चलते शहर में काफी लोग डीसी से नाराज चल रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। ये फोटो कहां तैयार हुए, किसने तैयार किए, कहां-कहां सर्कुलेट हुए इसका पता लगाया जा रहा है।