{"_id":"c7d67d150687ca161591d15fe0ccaf82","slug":"nurse-stolen-baby-for-desire-of-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ममता' के लिए महिला संग नर्स ने कर दिया कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'ममता' के लिए महिला संग नर्स ने कर दिया कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी 'ममता' की चाहत में अस्पताल की नर्स ने किया ऐसा कांड आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल पंजाब के लुधियाना बाबा थान सिंह चौक के पास स्थित अरोड़ा नर्सिंग होम में रविवार सुबह स्टाफ नर्स एक मरीज का तीन दिन का बच्चा अगवा कर फरार हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि बच्चे को स्टाफ नर्स आशा लेकर जा रही है। इसके बाद पुलिस ने आशा के घर छापामारी की और वहां से बच्चे को बरामद कर लिया। बताया जाता है कि आशा की दो बेटियां हैं। बेटा न होने के कारण उसने बच्चे को अगवा किया।
विज्ञापन
थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने आशा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
थाना डिवीजन तीन में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने कहा कि कैलाश रोड स्थित गांव बाजड़ा में रहने वाले गुरपेज सिंह की पत्नी ने अरोड़ा नर्सिंग होम में तीन दिन पहले बेटे ने जन्म दिया। शनिवार रात सब लोग सो गए। रात की ड्यूटी पर स्टाफ नर्स आशा थी। इसी दौरान आशा कब और कैसे बच्चे को उठा कर ले गई, किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन
जब सुबह गुरपेज सिंह की पत्नी जागी तो बच्चे को गायब देख उसने शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद गुरपेज के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल के डॉक्टर और थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मामले की जांच की और स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान सब का संदेह आशा पर गया। अस्पताल मालिक डॉ. डीपी अरोड़ा ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई तो पता चला कि बच्चे को आशा ही अगवा कर ले गई है। इसके बाद पुलिस ने शिमलापुरी स्थित आशा के घर पर छापामारी की।
वहां पर उसने बच्चे को कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर रखा था। पहले तो आशा बच्चे के बारे में मुकरने लगी, लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ पर उसने सारी सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
एएसआई सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस पूछताछ में आशा ने बताया कि उसकी दो बेटियां है जिनकी उम्र आठ और छह वर्ष है। वह एक बेटा चाहती थी।
जब भी किसी के घर में बेटा होता तो वह मायूस हो जाती थी। इसी लालसा में उसने अस्पताल में आए मरीज का बेटा ही अगवा कर लिया। सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।