फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nuh violence Organisers did not provide complete information about yatra says Deputy CM Dushyant Chautala

Nuh Violence: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- आयोजकों ने यात्रा के बारे में नहीं दी पूरी जानकारी

Wed, 02 Aug 2023 12:07 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Aug 2023 12:07 PM IST
सार

गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), अपराध, वरुण दहिया ने कहा कि यातायात पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और कक्षाएं सामान्य रूप से आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा यह भी बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Nuh violence Organisers did not provide complete information about yatra says Deputy CM Dushyant Chautala
सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि नूंह में यात्रा आयोजकों ने जिला प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं दी। इसके परिणामस्वरूप सोमवार को हिंसा हुई। बुधवार को उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। 

विज्ञापन


उधर, गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), अपराध, वरुण दहिया ने कहा कि यातायात पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और कक्षाएं सामान्य रूप से आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा यह भी बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। एसीपी ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों या गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। उधर, एसपी (विशेष प्रतिनियुक्ति) नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि कुल 40 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के लिए कोई भी जिम्मेदार हो, सख्ती से निपटें: ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने नूंह हिंसा पर सख्त टिप्पणी की है। गुप्ता ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए चाहे कोई भी जिम्मेदार हो, चाहे वह मामन खान हो या फिर मोनू मानेसर, सरकार को घटना के लिए जिम्मेदार लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
 

यात्रा आयोजकों ने जिला प्रशासन को जुलूस के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी। इसके परिणामस्वरूप हिंसा हुई। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा। 

 

सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। यातायात की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इंटरनेट सेवाओं का निलंबन भी हटा लिया गया है। हालांकि, मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वे सोशल मीडिया पर अफवाहों या गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वह हमें हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकता है। वरुण दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed