फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nude photo of beloved put on facebook

फेसबुक पर डाल दी प्रेमिका की न्यूड फोटो

Thu, 20 Nov 2014 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 20 Nov 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
nude photo of beloved put on facebook

सोशल मीडिया फेसबुक पर मिलने के बाद एक युवक से प्यार करना युवती को महंगा पड़ गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। दरअसल कहानी की शुरूआत पूरी तरह से फिल्मी पटकथा की तरह है।

विज्ञापन


युवती और युवक की मुलाकात सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक के जरिए हुई। बातें करते-करते दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने की सोच ली। इसी दौरान युवती को युवक की असलियत के बारे में पता चला। आहत युवती ने अपनी फेसबुक आईडी बंद कर युवक से संपर्क करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसी रंजिश के चलते युवक ने रची साजिश और जाली फेसबुक आईडी बनाई और उस पर युवती की अश्लील फोटो अपलोड कर उसके चचेरे भाई को टैग कर दी। जब युवती के भाई ने फोटो देखी तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। युवती की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने फेज वन डुगरी के रहने वाले अमरजीत सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का आदी और करेक्टर का ढीला

nude photo of beloved put on facebook

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार भनौट ने कहा कि आरोपी युवक और युवती की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

दोनों में इतनी बातें हो चुकी थी कि दोनों ने एक दूसरे से शादी कर सारी जिंदगी साथ बिताने का वादा कर लिया था। इसी दौरान बीच में युवती ने अपनी कुछ फोटो आरोपी अमरजीत सिंह को टैग कर भेज दी। काफी समय तक दोनों में बातचीत होती रही। एक दिन जब युवती को पता चला कि अमरजीत सिंह नशा करने का आदी है और उसका करेक्टर भी काफी खराब है तो युवती ने अपनी फेसबुक आईडी बंद कर अमरजीत सिंह के साथ संपर्क बंद कर दिया।

कुछ समय पहले आरोपी अमरजीत सिंह ने एक जाली फेसबुक आईडी बनाई और उसकी अश्लील फोटो तैयार कर फेसबुक पर डाल दी। इतना ही नहीं आरोपी ने फोटो अपलोड करने के बाद युवती के चचेरे भाई को टैग कर दी। जब युवती के भाई ने फोटो देखी तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई।

परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार भनोट ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed