फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI Shot Dead in Village narot jaimal singh in Pathankot

Pathankot: साले के साथ शादी में गया था एनआरआई, हाईवे किनारे मिला शव, गोली मारकर की गई हत्या

Mon, 04 Mar 2024 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

कुछ समय पहले ही हरदेव सिंह ने जनियाल गांव की रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी जिसके चलते हरदेव की पत्नी का भाई इस लव मैरिज से खुश नहीं था। हाल ही में जीजा साले के बीच बोलचाल बढ़ा था कि अब हरदेव की हत्या हो गई है। हालांकि पुलिस हरदेव के साले से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
NRI Shot Dead in Village narot jaimal singh in Pathankot
मृतक एनआरआई - फोटो : फाइल

विस्तार

पठानकोट के हलका भोआ के रहने वाले एक एनआरआई की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हरदेव सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी हल्का भोआ के गांव चक्क अमीर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


हत्यारों ने इस वारदात को फिल्मी स्टाइल दिया है। जिला पुलिस ने मौके पर पहुंच शव और मृतक की गाड़ी को कब्जे में लेकर अगामी जांच शुरू कर दी है। वारदात का गंभीरता से पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त की शादी में साले के साथ अमृतसर गया था हरदेव
मृतक हरदेव सिंह के रिश्तेदार दविंदर सिंह ने बताया कि हरदेव रविवार को अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी गाड़ी में गया था। हरदेव सिंह के साथ उसकी पत्नी का भाई बानू भी गया था। सोमवार सुबह राहगीरों से सूचना मिली थी कि हरदेव सिंह की लाश हल्का भोआ के गांव परमानंद हाइवे सर्विस लेन सड़क किनारे पड़ी हुई है। जिसके बाद परिवारक सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि हरदेव सिंह की किसी ने गोलियां मार हत्या कर दी थी। दविंदर सिंह ने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत वारदात की गई है।

आस्ट्रेलिया में है पत्नी 
पता चला है कि मृतक हरदेव सिंह विदेश आस्ट्रेलिया में रहता है और तीन माह से छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आया हुआ था। आस्ट्रेलिया में हरदेव का ट्रांसपोर्ट का काम था। जिस युवक की शादी में हरदेव गया था, वह उसी की ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करता है। मृतक अपने परिवार का अकेला बेटा था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

साला नहीं था लव मैरिज से खुश: सूत्र
सूत्रों से पता चला है कि कुछ समय पहले ही हरदेव सिंह ने जनियाल गांव की रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी जिसके चलते हरदेव की पत्नी का भाई इस लव मैरिज से खुश नहीं था। यह भी पता चला है कि हरदेव 6 माह पहले विदेश से लौटा था तो उसने यह गाड़ी नई ली। उस समय हरदेव के साले ने कुछ लड़कों के साथ मिलकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। तभी एक सरपंच की तरफ से दोनों का राजीनामा करवा दिया गया। हाल ही में जीजा साले के बीच बोलचाल बढ़ा था कि अब हरदेव की हत्या हो गई है। हालांकि पुलिस हरदेव के साले से भी पूछताछ कर रही है।

गोली लगने से एनआरआई की हुई मौत: एसएसपी
एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू करते हुए कहा कि हरदेव सिंह की शरीर में गोली लगने से मौत हुई है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिवारिक सदस्यों के बयानों पर मामला दर्ज करके हत्यारों का पता लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हत्यारा एक हो या फिर ज्यादा सजा सबको मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed