फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI's wife attempt to commit suicide, serious in jalandhar

सरपंच से परेशान हो NRI की पत्नी, बेटे का चौंकाने वाला कदम

Mon, 21 Sep 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 21 Sep 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
NRI's wife attempt to commit suicide, serious in jalandhar

सरपंच से परेशान होकर दुबई में रह रहे एनआरआई की पत्नी और बेटे ने वो कदम उठाया कि जानकर सब चौंक गए। दोनों ने जहर निगल लिया। मामला पंजाब के जालंधर का है।

विज्ञापन


एनआरआई जसविंदर पाल सिंह की पत्नी परमजीत कौर और उसके बेटे गुरप्रीत सिंह व विशाल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला और उसके दोनों बेटे कृष्णपुर गांव में रहते हैं। उनका गांव के सरपंच के साथ पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


परमजीत कौर की सबसे छोटी बेटी पूनम ने आरोप लगाया है कि गांव के सरपंच दिलबाग सिंह से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। कुछ साल पहले सरपंच ने उसके भाई सूरज पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था, जबकि मोबाइल किसी अन्य के बैग से मिला था। तब से ही गांव के सरपंच से उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई विवाद होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उसके बड़े भाई गुरप्रीत सिंह का किसी बस चालक के साथ विवाद हुआ था। इसका बाद में समझौता भी हो गया। इसके बाद रविवार को किशनगढ़ से पुलिस मुलाजिम आए और घर में खड़ी भाई की मोटरसाइकिल लेकर चले गए।

आरोप, सरपंच की श्‍ाह पर पुलिस वाले परेशान कर रहे

NRI's wife attempt to commit suicide, serious in jalandhar

जब इसका विरोध किया तो एएसआई धमकाने लगा। पूनम ने आरोप लगाया है कि पुलिस वाले सरपंच के कहने पर ही उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। इससे दुखी होकर उसकी मां परमजीत कौर और भाई गुरप्रीत सिंह व विशाल ने जहर निगल लिया। मां और भाइयों के जहर निगले के दौरान घर में कोई नहीं था।

उसने घर आकर रिश्तेदारों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उन्होंने कहा कि पिता जसविंदर पाल सिंह दुबई में मजदूरी करते हैं। वह पांच भाई बहन हैं। बड़ी बहन पूजा की शादी हो गई है, जबकि उसके भाई गुरप्रीत सिंह, विशाल और सागर शहर में ही मजदूरी का काम करते हैं। पूनम ने कहा कि अभी तीनों की हालत गंभीर बनी है।

उधर, गांव के सरपंच दिलबाग सिंह ने कहा कि परिवार की ओर से लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह लड़कियों को छेड़ता है। इसे लेकर गांव निवासी दुखी हैं। इस बात की पुलिस में शिकायत भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed