फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine Crore Sixty Lakh Recovered from Pastor in Khanna of Punjab

पंजाबः खन्ना में पादरी समेत छह लोगों से 9.66 करोड़ की हवाला राशि बरामद, सातों लोग गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2019 11:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 31 Mar 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Nine Crore Sixty Lakh Recovered from Pastor in Khanna of Punjab
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के खन्ना में पादरी समेत छह लोगों से नौ करोड़ 66 लाख 61 हजार 700 रुपये की राशि बरामद हुई है। सभी सातों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोराहा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शनिवार को तीन गाड़ियों से नकदी बरामद की। मामले में एक पादरी एंथनी निवासी थाना गांव प्रतापपुर जिला जालंधर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को आगे की जांच के लिए इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया है। एसएसपी खन्ना ध्रुव दहिया ने बताया कि अंबाला से जालंधर से हवाला का पैसा ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए दोराहा जीटी रोड पर नाकाबंदी कर दी गई।
विज्ञापन


डीएसपी (डी) हंसराज, दोराहा एसएचओ करनैल सिंह की अगुवाई में दोराहा में पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे नंबर-1 पर मैकडोनॉल्ड के पास नाका लगाकर चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गाड़ियों में छह लोग सवार थे

लुधियाना की तरफ से आ रही एक फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार (पीबी10जीबी-0269), एक इनोवा (पीबी02बीएन-3938) और एक मारुति ब्रेजा (पीबी06एक्यू-8020) को शक के आधार पर रोका गया। इन गाड़ियों में छह लोग सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान उनसे 9 करोड़ 66 लाख 61 हजार 700 रुपये बरामद किए गए।

आरोपियों में शामिल पादरी नन से दुष्कर्म मामले में आरोपी जालंधर के फ्रेंको मुलक्कल का साथी है। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा दोनों कारों से रछपाल सिंह निवासी तरनतारन, रविंदर लिंगायत उर्फ रवि निवासी मुंबई, शिवांगी लिंगायत पत्नी रविंदर लिंगायत निवासी मुंबई, अशोक कुमार पुत्र अनंत राम निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश और हरपाल सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी छोटी बारादरी जालंधर को गिरफ्तार किया गया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed