फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nigerian arrested selling drugs outside college

कॉलेजों के बाहर हेरोइन बेचते दो नाइजीरियन अरेस्ट

Mon, 09 Nov 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Mon, 09 Nov 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
nigerian arrested selling drugs outside college

ट्राइसिटी के कॉलेजों और क्लबों में आने वाले युवाओं को हेरोइन मुहैया करवाने वाले दो नाइजीरियन को सदर खरड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान केके सोलीवन टूबूचुकवु और ऐही चुकवू मिरकल आई बैंजिम के रूप मे हुई है। आरोपी काफी समय से भारत में रह रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी कई राज खोलेंगे। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। तभी पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को खरड़ अस्पताल रोड म्यूनिसिपल पार्क के निकट से काबू किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिक्रयोग है कि हाल ही में गांव सहौड़ा में रयात बाहरा कॉलेज रोड पर कार मे हेरोइन सप्लाई करते समय दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा था कि उन्हें विदेशी लोग हेरोइन सप्लाई करते हैं। उसके बाद वह आगे सप्लाई करते थे। सूत्रों की माने तो यह नाइजीरियन भी उनकी पूछताछ के बाद हाथ लगे हैं। वहीं, अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वह किन क्लबों और कॉलेजों के स्टूडेंटों को हेरोइन सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed