फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly married couple died by consuming poison in Faridkot of Punjab

Punjab News: नवविवाहित दंपती ने जहर खाकर दी जान, आत्महत्या की वजह बनी रहस्य

Fri, 13 Jan 2023 01:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Jan 2023 01:35 AM IST
सार

पारिवारिक सदस्यों ने स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां दो दिनों से उनका उपचार चल रहा था लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसआई इकबाल चंद ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में अगर कुछ और सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Newly married couple died by consuming poison in Faridkot of Punjab
मृतक दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट में जहरीला पदार्थ खाने के कारण पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। इनकी शादी लगभग ढाई माह पूर्व ही हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीचर कालोनी निवासी लगभग 25 वर्षीय सोनू व उसकी पत्नी शहनाज अपने परिवार के साथ ही रहते थे और नौ जनवरी की रात को खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। 10 जनवरी की सुबह जब सोनू के भाई अश्वनी ने जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो शहनाज ने दरवाजा खोला और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने जब भीतर जाकर देखा तो सोनू भी बेहोश पड़ा था। 
विज्ञापन


इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां दो दिनों से उनका उपचार चल रहा था लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसआई इकबाल चंद ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में अगर कुछ और सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed