{"_id":"5d8cd2708ebc3e93af0f5103","slug":"newborn-twin-girls-thrown-into-the-canal-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मामा और नानी का नहीं पसीजा दिल, नवजात जुड़वां बच्चियों को नहर में फेंका, ऐसे खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरहम मामा और नानी का नहीं पसीजा दिल, नवजात जुड़वां बच्चियों को नहर में फेंका, ऐसे खुला राज
Fri, 27 Sep 2019 12:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
निजी अस्पताल में जन्म लेने वाली जुड़वां बच्चियों को बुधवार रात नहर में फेंक दिया गया। बच्चियों की मां अभी उक्त अस्पताल में ही भर्ती है। पुलिस ने इस संबंध में बच्चियों की नानी मलकीत कौर और मामा बलजिंदर सिंह को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गोताखोर बच्चियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह को उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती करवाया था। बुधवार रात उसने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। उक्त दोनों बच्चियां अंडरवेट होने के कारण उन्हें उपचार की जरूरत थी।
विज्ञापन
पुलिस व अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अमनदीप कौर की मां मलकीत कौर व मामा बलजिंदर सिंह रात साढे़ 8 बजे यह कहकर बच्चियों को अपने साथ ले गए कि वह उन्हें अपनी बहन के घर लेकर जा रहे हैं। इसी दौरान दोनों ने नहर पर जाकर दोनों बच्चियों को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
सुबह बच्चियां गायब होने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूछताछ की गई। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नानी व मामा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उक्त दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का मामला दर्ज कर नहर में गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।