{"_id":"8724536b26c986a96f99b72b993e6f3d","slug":"newborn-girl-baby-found-in-trash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े से मिली पॉलीथिन से लिपटी नवजात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े से मिली पॉलीथिन से लिपटी नवजात
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 07 Nov 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़े के डंप पर कोई एक नवजात बच्ची को फेंक गया। बच्ची पॉलीथिन में थी, उसके साथ ब्रेड के टुकड़े भी रखे गए थे। मामला, पंजाब के जालंधर का है।
विज्ञापन
यहां भाई दित्त सिंह नगर में वीरवार रात करीब दो बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर थाना तीन डिवीजन के एसएचओ विमलकांत पुलिस बल के साथ पहुंचे और कूड़े के ढेर पर पड़े लिफाफे को उठाकर बच्ची को निकाला।
विज्ञापन
बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्ची को नारी निकेतन में भेज दिया गया है।
भाई दित्त सिंह नगर में वीरवार आधी रात को एक राहगीर ने कूड़े के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी।
बच्ची की आवाज बदबूदार कूड़े के ढेर में पड़े एक लिफाफे से आ रही थी। लिफाफे को खोला गया तो उसमें नवजात बच्ची थी, इसके अलावा लिफाफे में ब्रेड के स्लाइस भी थे।
विज्ञापन
एसएचओ विमलकांत के मुताबिक उन्हें आशंका है कि ब्रेड इसलिए रखी गई थी ताकि कोई कुत्ता या जानवर खाने की तलाश में कूड़े के ढेर पर आए और बच्ची को भी नोच डाले।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह एसीपी अमनीत कौंडल भी पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी ली। कौंडल का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।