फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New disclosure in case of misdeed with student of government school in Chandigarh

Chandigarh: सातवी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी ने खेल के बहाने की थी दरिंदगी, फिर...

Thu, 25 May 2023 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 May 2023 11:13 AM IST
सार

पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी में बदलाव को देखा तो था पर उन्हें लगा था कि परीक्षा में कम अंक आने की वजह से वह उदास है। मां ने बेटी के शरीर पर दुर्व्यवहार के नतीजे तो पाए थे पर रेशिज समझ कर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
New disclosure in case of misdeed with student of government school in Chandigarh
सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पांचों आरोपी पीड़िता के मोहल्ले रहने वाले और एक ही स्कूल पढ़ने वाले हैं। इनमें से चार चचेरे भाई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नशे के आदी थे। पांचों ने पीड़िता को पार्क और खाली पड़ी इमारत में ले जाकर दुष्कर्म किया। हरकत करते समय दो लोग पहरा देते थे, ताकि किसी को पता न चल सके। आरोपी छात्रों में तीन नौवीं, एक सातवीं और नौंवी में पढ़ने वाला है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी में बदलाव को देखा तो था पर उन्हें लगा था कि परीक्षा में कम अंक आने की वजह से वह उदास है। मां ने बेटी के शरीर पर दुर्व्यवहार के नतीजे तो पाए थे पर रेशिज समझ कर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दुष्कर्म मां की सोच से भी परे था इसीलिए इस बात की ओर उनका ध्यान तक नहीं गया। मां ने बताया कि बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उन्हें समाज द्वारा गलत नजरों से देखा जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें लोगों के ताने भी सुनने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


खेल-खेल में की चोरी पड़ी भारी
पीड़िता को पहले उसके पड़ोस में बच्चों ने दुकान से एक फोन लाने के लिए कहा था और जब वह दुकान से फाेन उठाकर ले आई तो वह दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में बात पुलिस तक पहुंची तो पीड़िता ने बताया कि उसने फोन लेकर बड़े बच्चों को दे दिया था। पुलिस तक बात पहुंचने पर पीड़िता के घरवालों ने उसकी पिटाई की थी। इसकी वजह से पीड़िता घर पर दुष्कर्म होने के बाद किसी को भी बात नहीं कह सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पहले उसके सहपाठी साथी ने पीड़िता के साथ खेल के बहाने दुष्कर्म किया और फिर यह बात चचेरे भाइयों को बताई। उसके बाद उसके तीन भाइयों और 10वीं के एक लड़के ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया और उसे धमकाया कि अगर उसने किसी के पास कुछ बताया तो उसे ही भला बुरा कहा जाएगा। बता दें पांचों आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट ने बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed