{"_id":"5ce97f46bdec220754347b5c","slug":"new-born-baby-dead-body-found-at-hospital-toilet-in-derabassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसारः अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, पोस्टमार्टम पर टिकीं निगाहें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानवता शर्मसारः अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, पोस्टमार्टम पर टिकीं निगाहें
Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शौचालय से नवजात बच्चे का शव मिला है। शव फ्लश वाली पानी की टंकी में पड़ा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बने शौचालय में शनिवार सुबह करीब 8 बजे सेवक सफाई कर रहा था। शौचालय में से बदबू आने पर उसने फ्लश की पानी वाली टंकी को खोल कर देखा तो उसमें नवजात लड़के का शव पड़ा था।
विज्ञापन
उसने तुरंत जानकारी एसएमओ डॉ. संगीता जैन को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएमओ डा. जैन ने बताया कि शव देखकर लगता है कि यह पिछले 24 घंटों में पैदा हुआ है जिसके बाद उसके शव को यहां फेंका गया। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बच्चा कुछ घंटे पहले ही पैदा हुआ था, जिसके बाद उसके शव को यहां फेंक दिया गया। सीसीटीवी कैमरों में इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। बता दें कि छह महीने पहले सिविल अस्पताल से एक भ्रूण भी मिला था, जिसके बारे में आजतक खुलासा नहीं हो सका कि यह किसने फेंका था।
विज्ञापन
