{"_id":"64107fafb37dad7dcc03d623","slug":"nephew-killed-maternal-uncle-in-ludhiana-of-punjab-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पैसा नहीं दिया तो भांजे ने ठेकेदार मामा को मार डाला, हथौड़े से की खौफनाक वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: पैसा नहीं दिया तो भांजे ने ठेकेदार मामा को मार डाला, हथौड़े से की खौफनाक वारदात
Tue, 14 Mar 2023 08:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Mar 2023 08:36 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में भांजे सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस ने ठेकेदार के परिवार को सूचित कर दिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी उत्तर प्रदेश भाग चुका है। एक टीम को वहां भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक ठेकेदार की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना कूमकलां के गांव भागपुर की है। यहां एक इमारत का निर्माण चल रहा है। बिल्डिंग बना रहे ठेकेदार की हथौड़ा मारकर निर्मम हत्या की गई है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि ठेकेदार के भांजे ने की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में भांजे सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस ने ठेकेदार के परिवार को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
थाना कूमकलां के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि ठेकेदार इंद्रजीत वर्मा (45) मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला था। वह कोठी, घर और बड़ी इमारतों के निर्माण का ठेका लेता था। आरोपी सुनील उसका दूर का भांजा लगता है और साथ ही काम करता है। पिछले कुछ दिनों से सुनील पैसों की मांग कर रहा था लेकिन किसी कारण इंद्रजीत उसे पैसे नहीं दे पा रहा था। दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह सो रहे इंद्रजीत वर्मा पर सुनील ने हथौड़ा से हमला कर हत्या कर दी। जब बाकी मजदूर काम पर पहुंचे तो वारदात का पता चला। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी उत्तर प्रदेश भाग चुका है। उसकी तलाश में टीमें कई जगहों पर छापामारी कर रही हैं और एक टीम उत्तर प्रदेश भी रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।