{"_id":"630b641b75e2ad25ad24d72b","slug":"nawanshahr-police-caught-38-kg-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सफलता: गुजरात से पंजाब भेजी गई 38 किलो हेरोइन की खेप, नवांशहर पुलिस ने दो तस्करों समेत पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ी सफलता: गुजरात से पंजाब भेजी गई 38 किलो हेरोइन की खेप, नवांशहर पुलिस ने दो तस्करों समेत पकड़ा
Sun, 28 Aug 2022 06:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Aug 2022 06:22 PM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक कुलविंदर व बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी परमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी तीन बार हेरोइन की तस्करी की थी।
विज्ञापन
जानकारी देते आईजी परमार और एसएसपी भागीरथ मीणा व अन्य पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब पुलिस ने गुजरात के कच्छ से प्रदेश में भेजी गई 38 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि मुख्य सरगना विदेश में बैठा है। लुधियाना रेंज के आईजी सुरिंदर पाल परमार व नवांशहर के
विज्ञापन
एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया कि नवांशहर सीआईए स्टाफ की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गुजरात से नवांशहर के बलाचौर हेरोइन आ रही है। पुलिस ने गांव महालों बाईपास के पास ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर 38 किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि हेरोइन की तस्करी बलाचौर का गैंगस्टार सोनू खत्री करवा रहा था। उसने अपने साथी गांव करावर निवासी सोमनाथ उर्फ बिक्को और दो अन्य साथियों कुलविंदर किंदा निवासी महिंदपुर व बलाचौर के वार्ड नंबर पांच निवासी बिट्टू को इसकी जिम्मेदारी दे रखी थी।
विज्ञापन
Punjab | Seized 38 kg of heroin concealed in a toolbox of a truck coming from Gujarat. It was smuggled through the sea route from Gujarat. Two smugglers were arrested in this case. Foreign-based gangster Sonu Khatri is the main culprit: Gaurav Yadav, DGP Punjab pic.twitter.com/z5C4ak0mP9
— ANI (@ANI) August 28, 2022
पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक कुलविंदर व बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी परमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी तीन बार हेरोइन की तस्करी की थी। दो बार जम्मू के पुंछ से 30 किलो और एक बार दिल्ली से एक किलो हेरोइन पंजाब लाए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सोनू खत्री, कुलविंदर किंदा, सोमनाथ, बिट्टू के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।