{"_id":"61155a8ad0a0205a7c6de8c3","slug":"national-level-taekwondo-player-died-after-drowning-in-canal-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डूबा, साढ़े 21 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डूबा, साढ़े 21 घंटे बाद मिला शव
Thu, 12 Aug 2021 11:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:08 PM IST
सार
18 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अमित का शव गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे हांसी रोड स्थित पुल के नीचे फंसा मिला। अमित के भाई पुनीत ने बताया कि अमित ताइक्वांडो खेलता था। लगभग एक सप्ताह पहले ही वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर लाया था।
विज्ञापन
नहर से शव निकालते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्तों के साथ जूई नहर में नहाने गया पालुवास निवासी राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अमित (18) की डूबने से मौत हो गई है। करीब 21 घंटे तक सर्च अभियान चलाने के बाद खिलाड़ी का शव ढूंढा जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमित को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
पालुवास निवासी अमित राजीव कॉलोनी निवासी अपने दोस्त वीरभान और नवीन के साथ बुधवार दोपहर में नहाने जूई नहर पर गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नहर में बह गया। हालांकि वीरभान ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वीरभान उसे और खुद को संभाल नहीं पाया। ऐसे में उससे अमित का हाथ से छूट गया और वह बह गया। इसके बाद उसने पुलिस और अमित के परिवार को इसकी सूचना फोन पर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जांच अधिकारी संदीप सिहाग अपनी टीम के साथ नहर पर पहुंचे और अमित की तलाश करनी शुरू कर दी। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी बंद करवाया गया। नहर का पानी कम होने में काफी समय लग गया और देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे हांसी रोड स्थित पुल के नीचे अमित का शव फंसा हुआ मिला। अमित के भाई पुनीत ने बताया कि अमित ताइक्वांडो खेलता था। लगभग एक सप्ताह पहले ही वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर लाया था।